दिवाली से पहले सौगात: मप्र शासन ने 64 लाख 75 हजार किए स्वीकृत, प्रथम किश्त भी जारी

मप्र शासन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने बड़ा तोहफा दिया है।मप्र शासन (MP Government) ने वोरेश्वर महादेव और देवी मंदिर कोषण में धर्मशाला निर्माण के लिए 64.75 लाख स्वीकृत किए है। इस पर सहकारिका मंत्री डॉ. भदौरिया ने निर्देश दिए है कि निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर समय-सीमा में पूरा करें।

यह भी पढ़े.. मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया ये आदेश, 31 मार्च 2022 तक रहेगा प्रभावी

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया (Cooperation Minister Dr. Arvind Singh Bhadauria) ने भिंड जिले की अटेर तहसील में स्थित वोरेश्वर महादेव और श्री देवी मंदिर कोषण में धर्मशाला निर्माण को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया की मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम और ठहरने के लिए धर्मशाला निर्माण की माँग लम्बें समय से कि जा रही थी। वोरेश्वर महादेव और श्री देवी मंदिर कोषण में धर्मशाला निर्माण के लिए भेजे प्रस्ताव पर राज्य शासन ने 64 लाख 75 हजार रूपये की स्वीकृति जारी कर दिए है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: पुलिसकर्मियों को 25 फीसदी पोषाहार भत्ते का तोहफा, सीएम ने की घोषणा

इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 32 लाख रूपये की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई है। धर्मशाला निर्माण के लिए संस्कृति विभाग ने लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी बनाया है।  भदौरिया ने धर्मशालाओं के निर्माण की गुणवत्ता को बनाये रखने के साथ समय-सीमा में काम पूरा करने के लिए नियमित समीक्षा के निर्देश दिये है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews