MP News: सीएम का 19000 हितग्राहियों को तोहफा, 260 करोड़ का मिलेगा लाभ, ये जिले होंगे लाभान्वित

mp cm shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को होली से पहले एक और बड़ी सौगात मिली है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने आज 12 मार्च को श्योपुर जिले की कराहल तहसील में पीएम आवास योजना(PM Awas Yojana) में “सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट” का शुभारंभ किया। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में लगभग 11 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण, 138 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमि-पूजन और जल जीवन मिशन की जनजातीय विकासखंड की 13 करोड़ की योजनाओं और विभिन्न सड़क निर्माण योजनाओं का भी शुभारंभ किया।

यह भी पढ़े.. CMAT 2022: 17 मार्च तक कर सकते हैं एप्लाई, अप्रैल में होगी परीक्षा, जानें एग्जाम पैटर्न

सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट में 19 हजार 166 हितग्राहियों को 260 करोड़ रूपये का लाभ दिया जायेगा। श्योपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना सर्वे 2011 की सूची में दर्ज कुल पात्र हितग्राहियों में से अभी तक 22 हजार 333 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किये गये हैं। इनमें 7 हजार 956 सहरिया जनजाति के परिवार हैं। सर्वे में छूटे हुए 19 हजार 166 सहरिया जनजाति के परिवारों को सूचीबद्ध कर उन्हें आवास प्लस एप पर दर्ज किया जाकर योजना का लाभ दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को मिलेगी एक और गुड न्यूज! सैलरी में होगी 96000 तक बढोतरी, जानें कैसे?

इनमें विजयपुर तहसील के 4 हजार 223, कराहल तहसील के 11 हजार 380 एवं श्योपुर तहसील के 3 हजार 563 हितग्राही हैं। इस प्रोजेक्ट के सहरिया परिवारों का रोजमर्रा का जीवन सुगमता से चल सकेगा एवं स्थाई निवास बन जाने से पलायन की समस्या भी समाप्त होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews