Bharat Jodo Yatra : एक बार फिर वीडी शर्मा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा ‘हिंदू और देश विरोधी लोग शामिल’

Bharat Jodo Yatra : एक बार फिर वीडी शर्मा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा ‘हिंदू और देश विरोधी लोग शामिल’

Bharat Jodo Yatra : एक बार फिर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि अब देश को समझना चाहिए कि ये यात्रा क्यों निकल रही है। इस यात्रा में वो लोग शामिल हैं जिन्हें हिंदू होने में शर्म आती है, इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोग तक शामिल हैं।

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘इस देश को ये समझना चाहिए कि राहुल गांधी की यात्रा क्यों निकल रही है। राहुल गांधी की यात्रा में जिन्हें हिंदू होने पर शर्म आती है ऐसी स्वरा भास्कर सम्मिलित होती हैं। राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोग सम्मिलित होते हैं। जो गौशाला कि जमीनों पर कब्जे कर जिन्हें जेल जाना पड़ता है, जेल की हवा खानी पड़ती है और जब उनके यहां छापे पड़ते हैं तो कई प्रकार की सामग्री ऐसी पाई जाती है जिनका उल्लेख मुझे मीडिया के सामने नहीं करना चाहिए, इस प्रकार के लोग राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाते हैं।’

उन्होने कहा कि ‘ये देश पूछना चाहता है और भारतीय जनता पार्टी पूछती है कि राहुल गांधी जी आपकी यात्रा क्या केवल इस प्रकार के लोग जो देश विरोधी कार्य करते हैं, देश के खिलाफ बोलने वाले हैं या देश के लिए ऐसे लोग जो काम करने वाले हैं समाज विरोधी ताकतों को एकत्रित करने वाला मंच बन गई है। हमने पहले ही कहा था कि ये जोड़ने वाली यात्रा नहीं, ये तो तोड़ने वाली यात्रा है। वैसे भी कमलनाथ जी जैसे लोग इस यात्रा का संयोजन कर रहे हों, जिन्होंने इस भारत के अंदर हमारे सिख भाईयों पर आघात किया। दिग्विजय सिंह जैसे लोग जो आतंकवादियों का समर्थन करते हैं..ऐसे लोग जब यात्रा का संयोजन करेंगे तो मध्यप्रदेश के अंदर किस तरह के लोग यात्रा में सम्मिलित होंगे, ये पूरी तरह से दिखाई देता है जो इस देश के लिए दुर्भाग्यजनक है।’

[dgv_vimeo_video id=”777601928″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews