भोपाल-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर महिला फिसली, पटरी पर गिरने से पहले ही RPF और ट्रेन मेनेजर ने बचाई जान

35 वर्षीय महिला यात्री अपने हाथ में सूटकेस लिए ट्रेन के एसी कोच संख्या B7 में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। ट्रेन की गति होने के कारण महिला का संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिरने लगी
भोपाल रेलवे स्टेशन पर कैंप कोर्ट, ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत 179 मामलें पकड़े, 3.15 लाख का जुर्माना वसूला

BHOPAL NEWS : भोपाल मुख्य स्टेशन पर उस वक़्त बड़ा हादसा टल गया जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही महिला समान सहित प्लेटफॉर्म पर आ गिरी, अगले ही पल महिला पटरी की तरफ़ फिसलने लगी तभी स्टेशन पर मौजूद RPF और ट्रेन मेनेजर ने दौड़कर महिला को खींचा, महिला हादसे का शिकार होने से बच गई, घटना में महिला की जान भी जा सकती थी। घटना गुरुवार सुबह लगभग 09:02 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 की है।

[dgv_vimeo_video id=”1082550400″]

जा सकती थी महिला की जान 

गौरतलब है कि गाड़ी संख्या 20481 जोधपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि हमसफर एक्सप्रेस जैसे ही भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से प्रस्थान कर रही थी, तभी एक 35 वर्षीय महिला यात्री अपने हाथ में सूटकेस लिए ट्रेन के एसी कोच संख्या B7 में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। ट्रेन की गति होने के कारण महिला का संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिरने लगी, घटना को देख तत्काल प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) के उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह एवं आरक्षक अनिल शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का हाथ पकड़कर उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया और एक गंभीर दुर्घटना होने से बचा लिया।

तत्काल रोकी ट्रेन 

उसी समय, ट्रेन मेनेजर रोमेश चौबे ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्क्षण आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे महिला की जान बचाना संभव हो सका। इसके बाद महिला को सुरक्षित रूप से कोच में चढ़ाया गया। वह तिरुच्चिराप्पल्लि जा रही थी।

रेल्वे की अपील 

रेल अधिकारियों की माने तो भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन परिसरों और चलती गाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस घटना में शामिल आरपीएफ कर्मियों एवं ट्रेन मैनेजर की कार्यप्रणाली अत्यंत सराहनीय है और यह सभी स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से पुनः अपील की जाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें, यह अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews