
Bhopal Air Show : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय वायु सेवा अपना 91वां स्थापना दिवस मान रही है। इस खास मौके के अवसर पर वायु सेना द्वारा वोट क्लब के ऊपर वायुमंडल के साथ देश का सबसे बड़ा एयर शो आयोजित किया गया जिसे देखने के लिए दूर-दूर से जन सैलाब इकट्ठा हुआ है।

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन आसमान में देखने को मिल रहा है। वोट क्लब के पास जनता की भारी भीड़ जमा हुई है। सभी एयर शो का जमकर आनंद ले रहे हैं।

Bhopal Air Show : यहां देखें वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन
[dgv_vimeo_video id=”869798447″]
आपको बता दे, आज इस कार्यक्रम में 65 लड़ाकू विमानों द्वारा शौर्य का प्रदर्शन किया जाने वाला है। ऐसे में लोगों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। अब तक कई विमानों द्वारा शौर्य का प्रदर्शन किया जा चुका हैं। जानकारी सामने आई है कि सबसे पहले गजराज फॉर्मेशन में रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट Il-78 ने दो M-2000 प्लेन से अपना करतब दिखाया।
[dgv_vimeo_video id=”869820809″]

[dgv_vimeo_video id=”869798505″]
उसके बाद दो चिनूक हेलिकॉप्टर ने आसमान में शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए उड़ान भरी और पानी से कुछ फिट ऊपर रहकर ही एक पोजीशन होल्ड की। उसके बाद तेजस ने हाई स्पीड में आसमान की और उड़ान भरी और गोते लगाए। फिर 9 सूर्य किरण विमान ने 6000 फीट की ऊंचाई जाकर कई आकर बना कर शौर्य का प्रदर्शन किया।

महिला पायलेट भी इस करतब में शामिल है। अभी इसी तरह और भी कई विमान अपना करतब दिखाने वाले हैं। इसी करतब को देखने के लिए सिर्फ भोपाल ही नहीं दूर-दूर से जनता पहुंचीं हैं।

