भोपाल एयरपोर्ट रोड पर लड़कियों ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

लड़कियों द्वारा स्टंट करते हुए कार के पीछे आ रहे लोगों ने इसे मोबाइल में कैद कर लिया, जो कि 27 सेकंड का है। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।
भोपाल एयरपोर्ट रोड पर लड़कियों ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal News : इन दिनों युवाओं पर सोशल मीडिया का क्रेज इस कदर चढ़ा है कि स्टंट करते वक्त ना तो वह अपने जान की परवाह करते हैं और ना ही अपने आसपास के वातावरण और माहौल को देखते हैं। आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसके चर्चा मीडिया में भी होने लगते हैं। कुछ तो ऐसे स्टंट होते हैं जिसपर पुलिस की कार्रवाई भी होती है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल से एक वीडियो खुब तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें चलती कार में दो लड़कियों को खिड़की से निकलकर झूमते हुए देखा जा सकता है। यह स्टंट एयरपोर्ट रोड का बताय जा रहा है।

देखें वीडियो

लड़कियों द्वारा स्टंट करते हुए कार के पीछे आ रहे लोगों ने इसे मोबाइल में कैद कर लिया, जो कि 27 सेकंड का है। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। फिलहाल, यह वीडिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के वीडियो वायरल हुए हैं, बल्कि इससे पहले भी राजधानी में ऐसे स्टंट करते हुए देखा जा चुका है। इसपर कारवाई भी की जा चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”1010857067″]

जांच में जुटी पुलिस

इधर, वीडियो वायरल होते ही गांधीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, कार के नंबर के आधार पर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एसके सलकले का इस मामले में कहना है कि इस तरह की घटना को गंभीरता से लिया गया है। जांच-पड़ताल भी जारी है। इसके लिए साइबर सेल की टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही इनपर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews