Madhya Pradesh : भोपाल बना सबसे बड़ा कोरोना केंद्र, इंदौर से भी ज्यादा मिल रहे केस

madhya pradesh corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की रफ्तार कम होने के साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को 778 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 856 रही।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही इंदौर (Indore) में भी कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अब यहां रोजाना 100 से कम मरीज मिल रहे हैं। लेकिन राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना वायरस के रोजाना 100 से ज्यादा मिल रहे हैं। स्टेट कोरोना रिपोर्ट के मुताबक शुक्रवार को इंदौर (Indore) में 4 नए मरीज मिले। वहीं राजधानी में 173 कोरोना पॉजिटिव मिले, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

प्रदेश में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 75 हज़ार 603 हो गई है। इनमें से एक लाख 64 हज़ार 923 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक प्रदेश में 3000 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। अब प्रदेश में 100 मैं से 2 से 3 मरीज ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। शुक्रवार को 27 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच रिपोर्ट आई इनमें से 2.8 फ़ीसदी मरीज ही पॉजिटिव निकले।

2 जिलों में एक भी मरीज नहीं
प्रदेश के अलीराजपुर (Alirajpur) और बुरहानपुर (Burhanpur) में शुक्रवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। वही प्रदेश की 28 जिलों में 10 से भी कम मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 7676 रह गई है। अभी सबसे ज्यादा एक्टिव केस 1823 इंदौर में और भोपाल में 1512 एक्टिव केस है। अगर भोपाल में कोरोना संक्रमण में कमी नहीं आती है तो एक्टिव केस के मामले में भोपाल इंदौर को भी पीछे छोड़ देगा।

नए शहर में बढ़ रहे कोरोना मरीज
शहर में शुक्रवार को कोरोना के 173 मरीज मिले। इसमें नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी (Municipal Corporation Commissioner KVS Chaudhary) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अब राजधानी के नए शहर में कोरोना संक्रमण की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को आए रिपोर्ट में कोलार क्षेत्र सहित नए शहर के अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले। भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 25000 से ज्यादा हो गई है वहीं 23 हजार से ज्यादा मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले राजधानी में सबसे ज्यादा मिल रहे हैं। हालांकि पिछले महीने की अपेक्षा संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews