BRICS सम्मेलन: विदेशी मेहमानों को भाया भोपाल, मेहमाननवाजी और पर्यटन ने जीता प्रतिनिधियों का दिल, बोले- MP का आतिथ्य हमेशा रहेगा याद

BRICS सम्मेलन में शामिल विदेशी प्रतिनिधियों ने भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाजी की जमकर सराहना की। डेलीगेट्स ने वन विहार, बड़ा तालाब, गौहर महल, मोती मस्जिद समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया एवं अपना अनुभव बताया।
Bhopal BRICS

भोपाल: ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल विदेशी प्रतिनिधियों ने भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाजी की जमकर सराहना की। मध्यप्रदेश पर्यटन की ओर से आयोजित विशेष भ्रमण कार्यक्रम में डेलीगेट्स ने वन विहार नेशनल पार्क, बड़ा तालाब, हेरिटेज वॉक और शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने भोपाल को यादगार अनुभव बताते हुए यहां के आतिथ्य की भी प्रशंसा की।

डेलीगेट्स ने गौहर महल, इकबाल मैदान और मोती मस्जिद का भ्रमण किया। इसके बाद वन विहार नेशनल पार्क की जैव विविधता देखी और बड़ा तालाब में शिकारा की सैर का आनंद लिया। बर्ड वाचिंग को भी उन्होंने अपनी यात्रा का खास अनुभव बताया। वहीं चौक बाजार, नया बाजार और भोपाल हाट में स्थानीय हस्तशिल्प और संस्कृति से भी रूबरू हुए।

भोपाल की यात्रा को बताया खूबसूरत और यादगार

अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संगठनों के महानिदेशक हामिद मोस्तफवी ने कहा कि भोपाल की यात्रा बेहद खूबसूरत और यादगार रही। उन्होंने भारत और ईरान के बीच सांस्कृतिक और भाषाई संबंधों का जिक्र करते हुए यहां मिली आत्मीय मेहमाननवाजी की सराहना की।

ईरान के सांस्कृतिक मामलों के उप मंत्री के सलाहकार अयूब देहघांकर ने वन विहार में हो रहे संरक्षण कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं।

हमेशा याद रहेगा MP का आतिथ्य: हाइिलिंग

चीन से आए प्रतिनिधि हाइिलिंग ने कहा कि मध्यप्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव और यहां का आतिथ्य उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने दुनिया भर के पर्यटकों से मध्यप्रदेश की प्राकृतिक और वन्यजीव संपदा देखने की अपील भी की।

प्रतिनिधियों ने कहा कि भोपाल ने अपनी सांस्कृतिक विरासत, जैव विविधता और आत्मीय स्वागत से उनके दिल में खास जगह बनाई है। BRICS सम्मेलन के दौरान यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक पहचान और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews