भोपाल कलेक्टर की आमजन से अपील, न हो पैनिक, पेट्रोल-डीजल की सतत आपूर्ति उपलब्ध कराने जिला प्रशासन लगातार कार्यरत

bhopal

MP News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के मद्देनज़र पेट्रोल-डीज़ल की जिले में सतत आपूर्ति उपलब्ध कराने तेल डिपो पहुँच पेट्रोल-डीज़ल परिवहन की स्थिति देखी एवं आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने बताया कि एचपीसीएल/बीपीसीएल सहित अन्य तेल कंपनियां स्वयं के वाहनों से जिले में पेट्रोल-डीजल का परिवहन कर रही हैं। जिससे जिले में सतत आपूर्ति उपलब्ध रहे।

10 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति तेल कंपनियों के वाहनों से कराई गई

कलेक्टरने आमजन से अपील की है कि अफवाहों से पैनिक न करें, पेट्रोल-डीजल की सतत आपूर्ति उपलब्ध कराने जिला प्रशासन लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आमजन अनावश्यक परेशान न हो और अफवाहों के कारण पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनों से बचे। कलेक्टर सिंह ने बताया कि 10 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति तेल कंपनियों के वाहनों से कराई गई। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी पेट्रोल-पंप से डीज़ल-पेट्रोल की पूर्ण समाप्ति की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है।

ग्रामीण क्षेत्र में नगरीय निकायों के वाहनों के माध्यम से दुग्ध आपूर्ति की व्यवस्था

कलेक्टरसिंह ने साँची दुग्ध प्लांट का निरीक्षण कर दुग्ध परिवहन की व्यवस्था संबंधी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने साँची दुग्ध वितरकों से बात की जिस पर शहरी क्षेत्र में तय वाहनों के साथ दुग्ध आपूर्ति सुनिश्चित कराने 500 साँची मिल्क पार्लर विक्रेता भी स्वयं के वाहनों से दुग्ध का परिवहन करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में दुग्ध परिवहन के लिये नगरीय निकायों के वाहनों का उपयोग किए जाने निर्देश नगरीय निकायों को दिये है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews