आदेश के बावजूद खुले पड़े है बोरवेल, कार्रवाई एक पर भी नहीं, कलेक्टर और PHE विभाग को नोटिस जारी

राजधानी भोपाल के आसपास दर्जन ट्यूबवेल खुले पड़े हुये है। उन्हें नहीं ढांकने की वजह से हादसे होने का खतरा बना हुआ है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : भोपाल जिले के आसपास क्षेत्र में बोरवेल खुले छोड़े जाने का मामला सामने आया है। जिले में बोरवेल खुले छोड़ने को लेकर दिसंबर 2023 में आदेश जारी किये गये थे, लेकिन कार्रवाई अब तक एक पर भी नहीं हो पाई है। जबकि राजधानी भोपाल के आसपास दर्जन ट्यूबवेल खुले पड़े हुये है। उन्हें नहीं ढांकने की वजह से हादसे होने का खतरा बना हुआ है।

नोटिस जारी 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, भोपाल एवं ईई, पीएचई, भोपाल से बंद एवं खराब पड़े बोरवेल के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

हो चुके है कई हादसे 

दरअसल खुले बोरवेल के चलते कई मासूम अपनी जान इनमें गिरने से गवां चुके है, बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाओं के बाद सरकार ने भी सख्त आदेश देते हुए खुले बोरवेल बंद करने के निर्देश दिए थे, प्रशासन को भी इस बात के कड़े निर्देश दिए गए थे कि जहां पर भी खुले बोरवेल हो, जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लेकिन सख्ती के बावजूद भी खुले बोरवेल ढकें नहीं गए और नतीजा आए दिन इनमें मासूम बच्चों की गिरने की खबरें सामने आती है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews