भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा की हॉस्टल बाथरूम में संदिग्ध मौत, पास मिली एसिड की खाली बोतल

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव पीजी हॉस्टल के बाथरूम से बरामद हुआ, जिसके पास एसिड की खाली बोतल भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
New executive committee of Madhya Pradesh JDA UG

New executive committee of Madhya Pradesh JDA UG

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में पढ़ने वाली MBBS प्रथम वर्ष की एक छात्रा का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा का शव उसके हॉस्टल के बाथरूम में पाया गया, जिससे कॉलेज में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस को एसिड की एक खाली बोतल भी मिली है, जिसने मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान रोशनी के रूप में हुई है, जो अलीराजपुर की रहने वाली थी। वह कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसने पिछले साल ही कॉलेज में दाखिला लिया था।

जब दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा…

घटना का पता तब चला जब मंगलवार सुबह काफी देर तक रोशनी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। उसकी सहेलियों ने उसे आवाज दी और फोन भी किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने तुरंत पीजी के गार्ड को इस बारे में सूचित किया।

इसके बाद पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। रोशनी बाथरूम में बेहोश अवस्था में पड़ी थी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

छात्रा को फौरन सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। हालांकि, वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथी छात्रों के मुताबिक, रोशनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर और शांत स्वभाव की थी। वह हाल ही में पिछले सप्ताह ही अपने घर अलीराजपुर से लौटी थी।

फिलहाल, कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews