भोपाल-लोकसभा के मद्देनजर बदमाश,आदतन अपराधियो को किया जिला बदर

RPF ACTION

Surprise inspection of base kitchens – Itarsi.

BHOPAL NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने तथा आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने, अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 4 आदतन अपराधियों, निगरानी गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए I अनावेदको/आरोपियों के विरुद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़, मारपीट, चोरी इत्यादि गंभीर अपराध दर्ज है I

इन आरोपियों के विरुद्ध किए जिला बदर के आदेश पारित :-

1-अनावेदक विशाल वाईन (बंगाली) पिता रमेश र्वाइ न उम्र 25 साल निवासी झुग्गी नं.-626 अमराई पुरानी बस्ती बागसेवनिया, भोपाल का वर्ष 2013 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियो में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध हत्या का प्रयास, चाेरी, लोगों काे गंदी-गंदी गालियां देकर घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, ताेड़फोड़, अवैध शस्त्र रखने, अवैध शराब बेचने, जुआ खेलने जैसे 22 गम्भीर अपराध दर्ज है।

2- अनावेदक सोनू उर्फ मोहर सिंह तोमर पिता खुमान सिंह तोमर उम्र 41साल निवासी- तोमर भवन शिव मंदिर के पीछे चंचल चौराहा के पास बैरागढ़ भोपाल का वर्ष 2000 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध हत्या का प्रयास, बलवा, लोगों से गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अड़ीबाजी, अवैध वसूली करने, मोबाइल फोन पर धमकी देने जैसे 17 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

3- अनावेदक श्रीकांत सौदा पिता दिलीप सौदा उम्र 32 साल निवासी- म.नं. 02 तिलक मार्केट इतवारा, थाना तलैया, भोपाल का वर्ष 2005 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियो में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगाें को गंदी-गंदी गालियां देकर धारदार हथियार से घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, बलवा करने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

4- अनावेदक मुन्ना उर्फ दीपक पिता प्यारेलाल उम्र 37 साल निवासी- म.नं. 227 संजय नगर, थाना शाहजहाॅनाबाद, भोपाल का वर्ष 2002 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगों को गंदी-गंदी गाली देकर धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, छेड़छाड़, बलवा, अवैध हथियार रखने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews