भोपाल लव जिहाद मामला: बोले मंत्री विश्वास सारंग, बेटियों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराने की सुनियोजित चाल अब नहीं चलेगी

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी साहिल खान अपनी डांस सिखाने के बहाने हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता था पुलिस की जंच में साहिल की एकेडमी में 30 से ज्यादा हिंदू लड़कियों के डांस सीखने के रिकॉर्ड मिले हैं, जिनमें से कई के वीडियो भी बनाए गए थे , पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है ।
Vishvas Sarang

Bhopal Love Jihad case: भोपाल लव जिहाद मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है, इसी दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ हुआ है जाँच में मालूम चला है किआरोपी फरहान छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो पोर्न साइट पर बेचने वाला था, पुलिस को उसके मोबाइल पर पोर्न साइट का लिंक मिला है और उसकी मदद करने वाले आरोपियों के नाम भी सामने आये हैं पुलिस इनकी तलाश कर रही है, घटना के बाद सरकार एक्शन में है, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ अब ऐसी कार्रवाई होगी कि कोई भी ऐसा करने से पहले कांप जायेगा।

लव जिहाद की घटना ने भोपाल के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है, बेटियों के माता पिता चिंतित हैं और ये सोच कर परेशान हैं कि कैसे वे कॉलेज जाने वाली अपनी बच्चियों को ऐसे चंगुल में आने से रोकें, हालाँकि सरकार ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाया है, मंत्री विश्वस सारंग ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए इसके लिए की जा रही प्लानिंग बताई।

स्कूल कॉलेज छात्राओं की होगी काउंसलिंग, चलेगा आभियान  

मत्री विश्वास सारंग ने कहा हमने अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि स्कूल और कॉलेज प्रबंधन के साथ मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनायें जिसमें बेटियों की समय समय पर काउंसलिंग भी हो,  उन्हें भरोसे में लाकर पूछा जाना चाहिए कि वो किसी गलती के चलते किसी गैंग के चंगुल में तो नहीं फंस गई है? उन्होंने कहा इसके लिए अभियान चलाया जायेगा जिससे फिर गलती ना हो, उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि कोई भी ऐसा करने से पहले कांप जायेगा।

सजा का ऐसा उदाहरण पेश होगा कि आगे कोई ऐसी हिम्मत नहीं कर पायेगा

मंत्री सारंग ने कहा ये घटना बहुत शर्मनाक है दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार ने एक्शन लिया है, दोषी पकड़े गये हैं, उनसे पुलिस की एसआईटी पूछताछ कर रही है, हमारी सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया है इस मामले से जो भी जुड़ा है उसे बक्शा नहीं जायेगा , सजा का ऐसा उदाहरण पेश होगा कि आगे कोई ऐसी हिम्मत नहीं कर पायेगा,  उन्होंने कहा हमरी भोली भाली बेटियों को गुमराह कर उसके माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने की सुनियोजित चाल अब यहांनहीं चलेगी।

पांच पीड़िता पहुंची पुलिस के पास, चार आरोपी गिरफ्तार 

आपको बता दें कि लव जिहाद मामले में पांच पीड़िता पुलिस के सामने आ चुकी हैं , पुलिस चार आरोपियों फरहान खान, सैयद अली, साहिल और साद को गिरफ्तार कर लिया है, पांचवे की तलाश जारी है, पुलिस की एसआईटी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, एसआईटी की जाँच में फरहान से पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

आरोपी फरहान पोर्न साइट पर बेचने वाला था आपत्तिजनक वीडियो 

पुलिस को जानकारी मिली है कि फरहान छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो पोर्न साइट पर बेचने वाला था पुलिस को फरहान के मोबाइल में पोर्न साइट का लिंक भी मिला है, जाँच में सामने आया है कि फरहान के इस काम में अबरार और नबील दो अन्य युवक मदद करते थे, जिनके कमरे पर अत्तिजनक वीडियो बनाये जाते थे इन वीडियो की फ़ाइल लैपटॉप में सेव करते थे, फर्हांकी गिरफ़्तारी के बाद से अबरार और नबील फरार हो गये हैं पुलिस इनकी तलाश का रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1080476421″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews