Bhopal Metro New Timetable: आज से लागू, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, रविवार को एक घंटा ज्यादा चलेगी

Bhopal Metro New Timetable: भोपाल मेट्रो की नई समय सारणी आज से लागू हो गई है। इसके तहत सोमवार से शनिवार तक सुभाष नगर से पहली ट्रेन सुबह 11:30 बजे और एम्स से दोपहर 12 बजे रवाना होगी।
Bhopal Metro

भोपाल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार,  17 अगस्त से भोपाल मेट्रो  की नई समय-सारणी लागू कर दी गई है, जिसके तहत यात्रियों को अब हर 15 मिनट में मेट्रो ट्रेन मिलेगी। इसके अलावा पीक-नॉन पीक के लिए अलग अंतराल नहीं रहेगा।

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) की नई समय सारणी के अनुसार, सोमवार से शनिवार तक दोनों दिशाओं में 62 फेरे होंगे, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन मेट्रो सेवा एक घंटे ज्यादा चलेगी। सुबह के समय यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए शुरुआत का समय सुबह 11:30 बजे किया गया है और ट्रेनों के बीच का वेटिंग टाइम घटाकर पूरे दिन 15 मिनट कर दिया गया है।

Bhopal Metro Train New Timetable:

  • सोमवार से शनिवार (कुल 62 फेरे)
  • ​समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
  • ​पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, ​एम्स (AIIMS) से दोपहर 12:00 बजे
  • ​अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से शाम 7:00 बजे और एम्स (AIIMS) से शाम 7:30 बजे

​रविवार और सार्वजनिक अवकाश (कुल 70 फेरे)

  • समय: सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक
  • पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, ​एम्स (AIIMS) से दोपहर 12:00 बजे
  • ​अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से रात 8:00 बजे, ​एम्स (AIIMS) से रात 8:30 बजे
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews