Bhopal सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी, BJP कार्यालय में बेहोश होकर गिरीं

Bhopal सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी, BJP कार्यालय में बेहोश होकर गिरीं

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर मिल रही है। भोपाल (bhopal) से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा (BJP MP Sadhvi Pragya) की तबियत अचानक बिगड़ गई है।आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह बीजेपी कार्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज  (Chief Minister Shivraj) समेत कई नेता-विधायक वहां मौजूद थे। स्पष्ट नही हो पाया है कि साध्वी एकदम से कैसे बेहोश हो गई, हालांकि पिछली कई दिनों से वे आंखों की बीमारी की चलते बीमार चल रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार को सुबह प्रज्ञा प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (Sacrifice Day of Shyama Prasad Mukherjee) पर कार्यक्रम में पहुंची थी , कार्यक्रम के दौरान वो  अचानक बेहोश होकर गिर गईं। बाद में उन्हें बाहर लाया गया और पानी पिलाया गया। फिलहाल, बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनके घर पर ले जाया गया है, जहां एक मेडिकल टीम भी पहुंच गई है। मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी। साध्वी प्रज्ञा की आंखों का इलाज चल रहा है। इस वजह से उन्हें हाईडोज दवाएं खानी पड़ रही हैं। माना जा रहा है कि इस वजह से उनकी तबीयत खराब हुई होगी।

इस दौरान वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पिछले कुछ दिनों से सांसद ठाकुर की तबीयत खराब चल रही है। कुछ समय तक वे दिल्ली के अस्पताल में भी भर्ती रही थीं। प्रज्ञा ने कहा था कि उनके दिमाग की नस में सूजन आने से आंखों से काफी कम दिखाई दे रहा है।

बता दे कि साध्वी प्रज्ञा कोरोना महामारी के बीच कभी नजर नहीं आई थीं। अनलॉक होने के बाद वह दिल्ली से भोपाल पहुंची हैं। यहां पहुंचने के बाद योग दिवस के दिन भी बीजेपी ऑफिस में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी ऑफिस में योग भी किया था। साध्वी प्रज्ञा की तबीयत जब बिगड़ी तो पार्टी ऑफिस में बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews