Bhopal News: 25 सूत्रीय मांगों को लेकर भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन आज, कई रास्ते बंद, बदले वाहनों के मार्ग

Bhopal News: 25 सूत्रीय मांगों को लेकर भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन आज, कई रास्ते बंद, बदले वाहनों के मार्ग

Bhopal News: मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं। कई संगठनों का आंदोलन और विरोध भी शुरू हो चुका है। पिछले महीने भोपाल में करणी सेना ने हल्ला बोला था और अब भीम आर्मी अपना आंदोलन शुरू कर चुकी है। प्रदेश में भीम आर्मी का आरक्षण बचाओ आंदोलन शुरू हो चुका है। 25 सूत्रियों मांगों को एमपी सरकार के सामने रखते हुए राजधानी भोपाल में सम्मेलन और शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर रावण के आह्वान पर शक्ति प्रदर्शन हो रहा है।

जनवरी में की गई थी प्रदर्शन की अपील

जनवरी में मुरैना में भीम आर्मी की आमसभा आयोजित हुई थी। जिसका हिस्सा चंद्रशेखर रावण भी बने थे। इस दौरान उन्होनें भाजपा सरकार पर दलितों का अपमान करने के आरोप लगाए थे। साथ ही 12 फरवरी 2023 को भोपाल में प्रदर्शन करने की अपील की थी।

प्रदर्शन के कारण कई रास्ते डायवर्ट

भोपाल में हो रहे प्रदर्शन के कारण आई रास्तों को बंद कर दिया गया है। तो वहीं कई मार्गों में फेर-बदल किया गया है। राजगढ़-ब्यवरा से आने वाले सभी वाहनों को मुबार्कपूर जोड़, लांबाखेड़ा जोड़, पटेल नगर, भेल दशहरा मैदान से होते हुए जंबूरी मैदान पार्किंग एरिया में आना होगा। सागर-रायसेन से आने वाले वाहनों को पटेल नगर चौराहे से होते हुए आनंद नगर, रत्नागिरी, जेके रोड, आईटीआई तिराहा, भेल दशहरा मैदान पार करके पार्किंग एरिया तक आना होगा। वहीं महात्मा गांधी चौराहे से कैरियर कॉलेज की तरफ जाने वाले वाहन भेल गेट नंबर 6 से गुलाब उद्यान तिराहा कस्तूरबा अस्पताल होते हुए ISBT चेतक ब्रिज होते हुए जा पायेगे।

रखी जाएगी 25 सूत्रीय मांग

भीम आर्मी का यह आंदोलन 25 सूत्रीय मांगों को लेकर हो रहा है। वो सरकार के सामने सभी वर्गों की जातिगत गणना करने की मांग रखेंगे। साथ ही ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी शासन के सामने रखी जाएगी। आंदोलन के मांगों में पेसा एक्ट कानून भी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews