Bhopal News: पूर्व विधायक जितेंद्र डागा पहुंचे पूज्य सिंधी पंचायत आफिस, पंचों से की मुलाकात

Bhopal News: पूर्व विधायक जितेंद्र डागा पहुंचे पूज्य सिंधी पंचायत आफिस, पंचों से की मुलाकात

Bhopal News : भाजपा के पूर्व विधायक और कांग्रेस में सक्रिय सिपाही की भूमिका निभा रहे जितेंद्र डागा बैरागढ़ की पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत पदाधिकारियों से शहर के विकास को लेकर चर्चा की। बता दें कि हुजूर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याक्षी के रूप में इस बार जितेन्द्र डागा को टिकट मिलने की संभावना है। उन्होंने भरी सभा में सब से कहा विधायक से डरने की जरूरत नहीं मैं बैठा हूं।

मैं जनता के साथ हूं- डागा

हुजूर से पूर्व विधायक रहे और एक बार फिर कांग्रेस से दावेदारी कर रहे जितेंद्र डागा शिक्षक दिवस पर पूज्य सिंधी पंचायत आए। इस दौरान वहां मौजूद पंचायत पदाधिकारियों ने उनका शाल श्रीफल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र का विधायक पहले रह चुका हूं। मैंने मेरे कार्यकाल में किसी को परेशान नहीं किया, किसी को डराया या धमकाया नहीं लेकिन भाजपा के विधायक इस समय लोगों को डरा, धमका रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी और खुद मैं जनता के साथ हूं। जनता को कोई भी परेशानी हो मेरे पास आए, मैं खुद उस परेशानी को हल करवाने के लिए आगे आऊंगा।

[dgv_vimeo_video id=”861186741″]

आने वाले दिनों में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि हुजूर से कांग्रेस अपना प्रत्याक्षी जितेन्द्र डागा को बनाएगी। हालांकि, मीडिया से चर्चा करते हुए डागा ने दबी जुबा में इसको स्वीकार भी किया। बता दें कि डागा इन दिनों सोशल मीडिया पर फेस-टू-फेस लोगों से और सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, वर्तमान में सोशल मीडिया पर भी कई तरह की पोस्ट डाल कर विरोधियों को छक्के भी छुडा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि मेरे साथ भाजपा के लोग जुड़े हैं जो मेरी स्पोर्ट में है।

एलिवेटेड ब्रिज है जरूरी

डागा ने कहा कि एलिवेटेड ब्रिज आज की जरूर है और आने वाले भविष्य में इसकी जरूरत है। उन्होंने कहा आज कोलार में विधायक ने जनता को बर्बाद कर लिया। बैरागढ़ में रेलवे फाटक को बर्बाद कर दिया। भाजपा के विधायक ने जनता की सुध नहीं ली। जनता को विधायक से डरने की जरूरत नहीं है। अब हम मैदान में आ चुके हैं। इस दौरान नगर निगम में एमआईसी मेबंर राजेश हिंगोरानी भी जितेन्द्र डागा से मिले। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और राजनीति चर्चा शुरू की।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews