Bhopal News : पुलिस थाने में सुन्दरकाण्ड पर सियासत, अब कांग्रेस ने मांगी अनुमति, दिग्विजय ने बताया था गैरक़ानूनी

पीसी शर्मा ने टीटी नगर पुलिस थाने के टी आई को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा जिस तरह अशोका गार्डन पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ता नरेश जाधव के जन्मदिन पर कल 18 जुलाई गुरुवार में सुन्दरकाण्ड हुआ था उसी तरह हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बंटी जैन के जन्मदिन पर 20 जुलाई को आपके थाने में सुन्दरकाण्ड पाठ कराना चाहते हैं कृपया हमें अनुमति प्रदान करें। 
Shri Hanuman ji

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी में अब सुन्दरकाण्ड पाठ को लेकर सियासत शुरू हो गई है, पुलिस थाने में कराये गए सुन्दरकाण्ड पाठ को लेकर कल दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई थी और इसे गैरकानूनी बताते हुए टी आई पर कार्रवाई की मांग की थी जिसपर भजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि मंदिर है तो सुन्दरकाण्ड ही होगा नमाज  तो नहीं,  लेकिन आज उनकी ही पार्टी ने पुलिस थाने में सुन्दरकाण्ड कराने की मांग कर दी।

सियासत भी अजीब है और सियासतदान भी अजीब हैं, कब अपने ही बयान से पलट जाएँ, कब झूठा नेरेटिव बनाकर प्रसारित कर दें वे खुद नहीं जानते, ऐसा ही एक ताजा उदाहरण भोपाल में देखने को मिला है, मामला पुलिस थाने में सुन्दरकाण्ड कराने को लेकर है ज्सिपर सियासत शुरू हो गई है।

दिग्विजय ने बताया गैर क़ानूनी, पीसी शर्मा ने थाने में सुन्दरकाण्ड कराने की अनुमति मांगी 

अब देखिये सियासत, दिग्विजय सिंह जब पुलिस थाने में सुन्दरकाण्ड को गैरकानूनी बता रहे थे तब उनके पास ही मौजूद रहने वाले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा अब खुद पुलिस थाने में सुन्दरकाण्ड पाठ कराने की अनुमति चाहते हैं, उन्होंने कल शाम को ही टीटी नगर पुलिस थाने के टी आई को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा जिस तरह अशोका गार्डन पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ता नरेश जाधव के जन्मदिन पर कल 18 जुलाई गुरुवार में सुन्दरकाण्ड हुआ था उसी तरह हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बंटी जैन के जन्मदिन पर 20 जुलाई को आपके थाने में सुन्दरकाण्ड पाठ कराना चाहते हैं कृपया हमें अनुमति प्रदान करें।

कांग्रेस ने गुरुवार को नर्सिंग घोटाले को लेकर अशोका गार्डन पुलिस थाने पर किया था प्रदर्शन 

दरअसल कल गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी , दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, पीसी शर्मा, हेमंत कतरे, सचिन यादव, आरिफ अकील  सहित सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नर्सिंग घोटाले को लेकर नरेला विधानसभा में पैदल मार्च किया और फिर अशोका गार्डन पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया धरना दिया, कांग्रेस मंत्री विश्वास सारंग पर एफआईआर की मांग कर रही है, आंदोलन इसी को लेकर था।

दिग्विजय ने सुन्दरकाण्ड का विरोध किया, पवैया बोले-मंदिर है तो पाठ ही होगा नमाज तो नहीं  

कांग्रेस जब अशोका गार्डन पुलिस थाने पहुंची तो वहां सुन्दरकाण्ड पाठ चल रहा था, मालूम चला कि किसी भाजपा कार्यकर्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुन्दरकाण्ड हो रहा था इस पर दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई , उन्होंने मीडिया से कहा कि पुलिस थाने में या उसके प्रांगण में सुन्दरकाण्ड पाठ करना गैरकानूनी है, इसपर  टी आई के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया, पूर्व मंत्री और प्रखर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया ने X पर लिखा -भोपाल में कॉंग्रेस नेताओं द्वारा हनुमान मंदिर पर सुंदरकाण्ड पाठ रोकने का दुस्साहस? क्या वे मध्यप्रदेश को अशांत करना चाहते हैं ? यदि मंदिर है तो पाठ ही होगा नमाज तो नहीं।

आशीष अग्रवाल ने दिग्विजय से पूछा- मदरसों में आतंकवादी छिपे मिलते हैं ये गैर-कानूनी नहीं ? 

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा – वोट बैंक की राजनीति के कारण देशविरोधी और सनातन विरोधी काम करने में माहिर ‘बंटाधार’जी तुष्टिकरण की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए हिंदुओं का पुन: अपमान कर गए, उन्होंने दिग्विजय से पूछा कल मुहर्रम के मौके पर कई जगह फिलिस्तीन के झंडे फहराए गए, उस पर आपकी जुबान से एक शब्द नहीं निकला , मदरसों में आए दिन आंतकवादी छिपे मिलते हैं वो दिग्विजय को गैर-कानूनी नहीं लगता?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews