Bhopal News : लंदन में खालिस्तानियों की घिनौनी हरकत के खिलाफ भोपाल के सिख समाज में आक्रोश, रोशनपुरा चौराहा पर किया प्रदर्शन

Bhopal News : लंदन में खालिस्तानियों की घिनौनी हरकत के खिलाफ भोपाल के सिख समाज में आक्रोश, रोशनपुरा चौराहा पर किया प्रदर्शन

Bhopal News : भारत के सिखों ने भोपाल में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करके विदेशों में बैठे भारत-विरोधियों को करारा जवाब दिया है। हम तिरंगे का अपमान किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। ज्ञानी दिलीप सिंह ने कहा जो असामाजिक तत्व तिरंगे के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं वो किसी भी तरह से सिख भावनाओं के प्रतीक नहीं है। लंदन हाई कमीशन के बाहर हुई घटना की हम सब कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं।

सिख समाज ने जताया दुःख

सिख समाज सेवी जीपी सिंह ने कहा कि सिख समुदाय के लोगों ने विदेशों में जाकर अपने अच्छे कामों से देश को गौरवान्वित किया है पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो भारत-विरोधी एजेंसियों के इशारों पर काम करते हुये ऐसी हरकतें करते हैं जिससे भारत में बैठे सिखों को दुख भी होता है और अफ़सोस भी।

चंद सिख पूरी कौम को कर रहे हैं बदनाम 

सिख समाज सेवी नेहा बग्गा ने कहा भारत के सिख प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने छोटे साहिबजादों को भी याद किया और उनकी याद में राष्ट्रीय दिवस घोषित किया। सिखों को नरेंद्र मोदी जी ने बहुत प्यार और मान सम्मान दिया है। मुझे खेद है कि भारत विरोधी एजेंसियों के इशारों पर काम करने वाले चंद सिख पूरी कौम को बदनाम कर रहे हैं। इस समय जरूरत है कि विदेशों में बैठे सिख इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ खुलकर सामने आएँ और इनका विरोध करें। इस अवसर पर हरदीप सिंह लब्बू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सिख समाज  तिरंगे के अपमान की इस घटना की कड़ी आलोचना करता है। उन्होने कहा कि ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews