शिक्षक भूख हड़ताल का आज दसवां दिन : किसी के परिवार में हुआ निधन तो किसी के साथ दुर्घटना फिर भी धरने पर तटस्थ शिक्षक

शिक्षक भूख हड़ताल का आज दसवां दिन : किसी के परिवार में हुआ निधन तो किसी के साथ दुर्घटना फिर भी धरने पर तटस्थ शिक्षक

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधूरी शिक्षक भर्ती 2018 को पूर्ण कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल बैठी महिला अभ्यर्थियों का आज दसवां दिन है। इसमें कई जिलों के चयनित शिक्षकों में में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, ओबीसी कैटेगिरी समेत सभी कैटेगिरी के चयनित शिक्षक शामिल हैं। महिला अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि अगर न्याय नहीं हुआ, तो आंदोलन जारी रहेगा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बता दें कि लाड़ली बहन रचना व्यास और रक्षा जैन का संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है वह दिन में चिलचिलाती धूप और गर्मी की मार,रात को आंधी-तूफान और बारिश की मार,सब कुछ सहते-सहते आज 23 दिन बीत गए। इन 23 दिनों में कई सारे उतार-चढ़ाव आए सेहत बिगड़ी, तबीयत भी खराब हुई बावजूद इसके हौसलों ने हिम्मत नहीं हारी इसी बीच भूख हड़ताल पर बैठीं रचना व्यास के ससुर का निधन हो गया परिवार में घटी दुर्घटना के बावजूद तीसरे दिन दोबारा भूख हड़ताल पर लौटने को तैयार, महिलाओं के इस जज्बे को सलाम करने को मन करता है। मगर विभाग और सरकार के पत्थर दिल लोग और उनकी सत्ता लोलुपता महिलाओं के कष्टों को समझने की कोशिश भी नहीं कर रहे।

गौरतलब है कि सरकार की उदासीनता कहीं लाड़ली बहनों पर भारी न पड़ जाए।ह लाड़ली बहने किसी के घर की बहू-बेटियां हैं, सरकार और विभाग को समय रहते उचित निर्णय करना चाहिए शीघ्र रोस्टर जारी करते हुए लाडली बहनों के साथ न्याय करना चाहिए। वही भारतीय ईडब्ल्यूएस संघ के अध्यक्ष धीरज तिवारी ने शासन- प्रशासन से शीघ्र समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। 10वे दिन भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी रक्षा जैन,अजय लखेरा, दीपक शर्मा के साथ सक्रिय सदस्य में संगीता सिंह, धर्मेंद्र बघेल,ऋषभ गुप्ता,उदय चौहान, जुलेखा अंसारी उपस्थित रहे।

[dgv_vimeo_video id=”831959638″]

प्रमुख मांगें

  • शिक्षक भर्ती 2018 में प्रथम एवं द्वितीय काउंसलिंग के रिक्त पदों पर नियोजन प्रक्रिया के शुरू की जाए।
  • उच्च माध्यमिक शिक्षकों के हिंदी संस्कृत तथा अन्य विषय दिन में पदों की संख्या कम रही पर पदवृद्धि की जाए।
  • माध्यमिक शिक्षकों के उपेक्षित विषय हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि में पद वृद्धि करते हुए पात्र अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाए।
  • प्रवर्ग परिवर्तन, विभाग परिवर्तन आदि से रिक्त हुए पदों को नियोजन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाए।
  • पद वृद्धि के साथ तृतीय काउंसलिंग काउंसलिंग का रोस्टर, शीघ्र जारी किया जाए।
  • यदि किसी अभ्यर्थी के द्वारा किसी भी विभाग में एक बार नियुक्ति ले ली गई हो तो उसकी प्रोफाइल लॉक करके नवीन अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाए।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews