भोपाल-फिर ONLINE GAME ने 11 वीं क्लास के छात्र की ली जान-टास्क पूरा करने के चक्कर में ट्रेन से टकराने से हुई मौत

मृतक मृत्युंजय शर्मा के परिजनों की माने तो अक्सर उसके परिजन उससे इसी बात को लेकर नाराजगी जाहिर करते थे कि वह मोबाईल में दिनभर गेम खेलता है, लेकिन उसके बावजूद मृत्युंजय शर्मा परिजनों की बात अनसुनी कर देता था।
BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

BHOPAL NEWS : भोपाल में कक्षा 11 वीं के छात्र की ट्रेन से कटने से मौत हो गई, छात्र मृत्युंजय शर्मा छोला इलाके का रहने वाला था परिजनों की माने तो उसे ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने की आदत थी और इसी गेम में मिले किसी टास्क के चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

परिजनों ने जताई आशंका 

मृतक मृत्युंजय शर्मा के परिजनों की माने तो अक्सर उसके परिजन उससे इसी बात को लेकर नाराजगी जाहिर करते थे कि वह मोबाईल में दिनभर गेम खेलता है, लेकिन उसके बावजूद मृत्युंजय शर्मा परिजनों की बात अनसुनी कर देता था, परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मृत्युंजय शर्मा की मौत की वजह ऑनलाइन गेम है, गेम में ही मिले किसी टास्क को पूरा करने के चक्कर में ही उसकी जान गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1048152282″]

मोबाईल जब्त 

परिजनों के बयान के बाद छोला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस ने इस मामलें में मृत्युंजय शर्मा का मोबाईल जब्त कर लिया है और मोबाईल की फोरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मृत्युंजय शर्मा की मौत की वजह क्या है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews