भोपाल-पिपलानी पुलिस ने मोबाइल लुटेरों को किया गिरफ्तार

bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

BHOPAL NEWS : भोपाल की पिपलानी पुलिस ने मोबाईल लुटेरों को गिरफ्तार किया है, लुटेरे सड़क से गुजरने वाले वाहन सवारों पर कड़ी नजर रखते थे और जैसे ही कोई वाहन सवार सड़क पर मोबाईल से बात करता नजर आता लुटेरे उसके पास जाकर फोन झपट लेते। पुलिस पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ कर रही है।

यह थी घटना 

फरियादी रेहान शेख ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 05 अप्रैल के रात में बीएचईएल के जुबली गेट बस स्टाप में आटो के इंतजार में खडा था, तभी पिपलानी पेट्रोल पंप तरफ से दो लडके सफेद एक्टिवा से आये और पीछे बैठे लडके नें मेरे हाथ में लिया मोबाईल छीनने लगा, मैने विरोध किया तो मुझे मारने का भय दिखाकर मोबाईल छीन लिया और दोनो सफेद रंग की एक्टिवा से अशोका गार्डन तरफ भागे, मैने पीछा किया देखा तो एक्टिवा में पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर MP04 SJ 3689 लिखा था, मेरा मोबाईल थोडी देर बाद बन्द हो गया था, करीब एक घंटे बाद मोबाईल चालू हुआ, मैने काँल किया तो फोन उठाने वाले लडके ने कहा कि हमे पैसे दे दो, तो हम तुम्हारा मोबाईल फोन वापस कर देगें, दोनो लडके ऐसी ही बात कर रहे थे, मैने बातो बातो में नाम पता पूछा कि आप नाम पता बता दो मै पैसे लेकर आऊँगा, तो उन लोगो ने आयान निवासी जहाँगीराबाद तथा यूसूफ निवासी छोटा चंबल का बताये, कल तक दोनो पैसे लेकर मोबाईल देने की बात कर रहे थे, लेकिन सामने नही आ रहे थे, मोबाईल नही मिलने पर आज रिपोर्ट करने थाना आया हूँ, मै दोनो को सामने आने पर पहँचान लूंगा।

पुलिस की कार्रवाई 
मुखबिर से मिली सूचना के बाद दो संदेही व्यक्ति गोविन्दपुरा दशहरा मैदान सीढी के पास एक्टीवा पर बैठे हुए है, जिनके द्वारा मोबाईल लूट की गई है, पुलिस ने संदेही मोहम्मद युसुफ पिता मोहम्मद साबिर उम्र 19 साल निवासी म.न. 85 रायसेन रोड़ हरिराम का बाग छोटा चम्बल कादिर भाई की दुध डेरी के सामने थाना ऐशबाग भोपाल एवं अयान अकबर उर्फ आसू पिता सोहेल खान उम्र 19 साल निवासी म.न. 06 कल्ले शाह का अह्ता गल्ला मण्डी के पीछे जहांगीराबाद भोपाल से पूछताछ की इन दोनों ने ही अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपियों से और भी फोन जब्त किये है। पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews