पुलिस ने किया सूदखोर को गिरफ्तार, नकली पिस्टल की नोक पर लोगों को धमकाकर वसूलता था ब्याज

पकड़ा गया सूदखोर लोगों से न सिर्फ ब्याज लेटा था बल्कि उधार लेने वालों से उनके जेवर भी धमका कर छीन लेता था।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

BHOPAL NEWS : भोपाल की थाना कटारा हिल्स पुलिस ने सूदखोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने फरियादी को डरा धमकाकर ब्लैंक चैक एवं ज्वेलरी हड़प ली थी आरोपी ब्याज पर लोगों को पैसा देता था और फिर नकली पिस्टल दिखाकर धौंस दिखाकर लोगों को धमकाता था।

पीड़ित ने की शिकायत

हेवन्स लाईफ कालोनी कटारा हिल्स निवासी फरियादी अर्पित अहिरवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मुझे पैसे की आवश्यक्ता होने से मेरे पड़ोस मे रहने वाले नरेन्द्र रघुवंशी जो ब्याज पर पैसा देते है जिनका बड़े पैमाने पर ब्याज का कारोबार चलता है, से अपनी जरुरत के लिए दिनांक 23/11/21 से 22.10.2024 तक कुल 09 लाख 15 हजार 500 रुपये आनलाइन उधार लिये थे जिसने ब्याज लगाकर 09 लाख पाँच हजार रुपये अपने बैंक अंकाउट से दे चुका हूँ एंव ब्याज के 3 लाख रुपये अलग से नगद दे चुका हूँ। पेंमेन्ट लेने के बाद नरेन्द्र रघुवंशी ने बोला कि तुम्हारे उपर ब्याज के 13 लाख 23 हजार रुपये और निकलते है नरेन्द्र रघुवंशी मेरे घर आकर मुझे व मेरे पापा को धमकाता था।

नकली पिस्टल की दिखाता था धौंस 

पीड़ित ने बताया कि नरेन्द्र रघुवंशी अक्सर अपनी कमर पर पिस्टल टांगकर मुझे बोलता था कि मेरे ब्याज के पैसे नही दिये तो मे तुझे गोली मार दूगाँ उसकी इस धमकी के डर से मैने व मेरे परिवार के लोगो से उसने जबरदस्ती डरा धमकाकर अनुबंध कराया एवं ब्याज के बदले में मेरी माँ के सोने के गहने ले लिये एवं मेरे एसबीआई बैंक के पाँच ब्लैक चैक एंव मेरी माँ के को-आँपरेटिव बैंक के दो ब्लैक चैक एवं मेरे भाई के एसबीआई बैंक के दो चैक जिसमें तीन लाख पचास हजार रुपये की राशि भरवाकर हस्ताक्षर कराकर ले लिये थे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी नरेंद्र रघुवंशी 

पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस टीम द्वारा आरोपी नरेन्द्र रघुवंशी को पकड़ा गया। आरोपी के पास से नकली पिस्टल एवं सोने के आभूषण एवं फऱियादी द्वारा दिये गये बैक के चैक जप्त किए गए।  गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र रघुवंशी पिता मदन सिंह रघुवंशी उम्र 39 साल निवासी फ्लैट न. ई-3/3 हेवन्स लाइफ कटारा हिल्स भोपाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से गिरवी रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी 03 लाख भी बरामद की है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews