
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Bhopal News: राजधानी भोपाल की मिसरोद थाने की पुलिस ने सूदखोर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सूदखोर द्वारा उससे मनमानी ढ़ंग से रुपया वसूला जा रहा है, जिस पर पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सूदखोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सूदखोर को आज यानी गुरुवार को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मनमानी ढ़ंग से वसूल रहा था रुपए
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि कारोबारी राजेश जैन ने 10 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने कारोबार के लिए सूरज जोगी से साल 2022, 23 सितंबर से 23 दिसंबर के बीच में 2,33,000 रूपए उधार में लिया था, जिस पर उसने अभी तक मूलधन के साथ ब्याज के रुप में कुल 15,53,000 रुपए सूदखोर को दे दिया है। फिर भी सूरज जोगी अभी 7 लाख रुपए बकाया होने की बात कह रहा है। इसके लिए जब फरियादी ने उससे बात की तो उसने फरियादी के घर पहुंचकर परिजनों को मारपीट करने की धमकी के साथ गाली-गलौज भी की। इसके अलावा उसने फरियादी से 4 ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाकर ले गया। इसके बाद आरोपी सूदखोर के द्वारा फरियादी को हर महीने 76 हजार रुपए चुकाने के साथ और 7 लाख रुपए देने की बात कही।
पुलिस कर रही पूछताछ
फरियादी ने आरोपी सूदखोर से परेशान होकर 10 अप्रैल को मिसरोद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित उसके घर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस को उसके घर में सूद के संबंध में कई लोगों के नाम, सूद का रजिस्टर और फरियादी से जबरजस्दी हस्ताक्षर करवाया हुए ब्लैंक चेक भी मिला। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
