लूट गैंग का पर्दाफाश, कुख्यात बदमाश की बेटी ही कर रही थी गिरोह को संचालित

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल में अब महिलाएं भी लूटपाट की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रही हैं। ये महिलाएं अपनी गैंग बनाकर लूट और अड़ीबाजी करने लगी हैं। ताज़ा मामला शाहजनाबाद थाने का है, जहाँ पुलिस ने भोपाल के कुख्यात बदमाश विक्की उर्फ़ वाहिद की बेटी को लूट की वारदात करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए डीसीपी रियाज़ इकबाल ने बताया की ये महिला लूट की गैंग की सरगना है। जो खुद लूट की वारदात को अंजाम देती थी।

शिकायत पर कार्रवाई 

पुलिस के अनुसार  26 अगस्त को रायसेन जिले का रहने वाला फरयादी राजेश धाकड़ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक लड़की से फोन पर बात होने कर रहा था उस लड़की ने उसे अशोका गार्डन सब्जी मण्डी चौराहे पर बुलाया और वहाँ से वह लड़की मोटर साईकिल पर बैठकर जहाँगीराबाद रोशनपुरा,किलोल पार्क होते हुये तीन मोहरा शाहजनाबाद लेकर आ गयी वहाँ से वह सुनसान जगह पर युवक को ले गयी जहाँ पहले से उसके तीन युवक साथी मौजूद थे। पुलिस में पकड़वाने की धमकी देते हुए मारपीट की और 10 हज़ार रुपये पर्स सहित जरूरी दस्तावेज लूटकर ले गए।

शिकायत के बाद पुलिस हुई मुस्तैद 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी और मुखबिर की सूचना समेत सीसी टीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुँच गयी।पुलिस ने मुस्कान खान उर्फ मेहविश और आमिर लाला को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में घटना अपने दो अन्य साथी नोमान लाला उर्फ तंजील और शाहिद उर्फ काला के साथ करना बताया ।पुलिस ने बाद में इनको भी गिरफ्तार कर लिया।महिला आरोपी मुस्कान खान उर्फ मेहवीश का पति शाहरुख उर्फ खररा थाना ऐशबाग का निगरानी बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना ऐशबाग के अतिरिक्त भोपाल के विभिन्न थानों में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं और महिला आरोपी के पिता विक्की उर्फ वाहिद के विरुद्ध भी थाना निशातपुरा और अन्य थानों में कुल 41 अपराध पंजीबद्ध हैं

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews