भोपाल- कालोनी में गुंडों का आतंक, शराब पीकर करते है हंगामा, शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, नोटिस जारी

रहवासी अपनी सुरक्षा के लिये खुद ही रात में जाकर कैंपस में गश्त कर रहे है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : भोपाल शहर के कोलार रोड स्थित बैरागढ़ चीचली के पास बनी गौरव नगर कवर्ड कैंपस के रहवासी को कैंपस में होने वाले असामाजिक तत्वों के कारण परेशान होने का मामला सामने आया है। यहाँ के रहवासियों ने कई बार पुलिस में भी शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, बदमाश कालोनी के गेट पर ही बैठकर शराब पीते है और फिर देर रात तक हंगामा करते है।

खुद जागकर करनी पड़ती है गश्त 

रहवासी अपनी सुरक्षा के लिये खुद ही रात में जाकर कैंपस में गश्त कर रहे है। रहवासी द्वारा बताया गया है कि दो सप्‍ताह पहले कैंपस के ही रहवासी समिति के सलाहकार पर रात के अंधेरे में जानलेवा हमला हुआ था। रहवासी का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड के इस प्रोजेक्ट में अधूरी बाउंड्री वॉल सहित आवाजाही के मार्ग में छाए अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियां कैंपस में बढ़ रही है। इसके कारण कैंपस के रहवासी को डर के साये में रहना पड़ रहा है।

पुलिस कमिश्नर को आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्‍नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर जन सुरक्षा के लिये आवश्‍यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews