भोपाल : बैरागढ़ में क्रूरता की हद, एक माह के कुत्ते के बच्चे को खिलाया विस्फोटक

भोपाल : बैरागढ़ में क्रूरता की हद, एक माह के कुत्ते के बच्चे को खिलाया विस्फोटक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल के बैरागढ़ में एक महीने कुत्ते के पिल्ले के साथ ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाए, दरअसल यहाँ किसी अंजान शख्स ने कुत्ते के बच्चे को खाने में विस्फोट मिलाकर दे दिया, जिसे खाने के बाद पिल्ले का जबड़ा ही उड़ गया, इस हृदय विदारक घटना के बाद पिल्ला असहनीय दर्द से चिल्लाता हुआ सड़क पर ही असहाय पड़ा रहा, उसके जोर जोर से रोने की आवाज सुनकर जब लोगों ने उसे देखा तो कलेजा कांप गया। फिलहाल इस घटना को किसने अंजाम दिया यह पता नहीं चल पाया है घटना बैरागढ़ रेल्वे फाटक के पास की कालोनी की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें… बालाघाट : मासूम का अपहरण, पुलिस की मुस्तैदी ने बचाई जान, बच्चे को थाने के सामने छोड़कर भागे आरोपी

इसके बाद एक राहगीर ने जबड़े में गहरा घाव देखकर पशु प्रेमी अयान खान को सूचना दी। रात दस बजे जब अयान खान मौके पर पहुंचे कुत्‍ते के मुंह के नीचे का जबड़ा गायब था और उसके दांत भी हिल रहे थे। इसके बाद अयान कुत्ते को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे और उसका इलाज शुरू करवाया, कुत्ते के बच्चे को शाहरुख नाम के पशु प्रेमी ने अपने घर में आश्रय दे दिया है।

जबड़े की रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी

वही कुत्‍ते की हालत नाजुक बतायी जा रही है। जबड़े का घाव भरने के बाद रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की जाएगी। दांत भी टूट चुके हैं। अब उसे हमेशा तरल पदार्थ ही खाना पड़ेगा। जख्‍म भरने के बाद सर्जरी की जाएगी। फिलहाल शाहरुख इसे अपने बच्चों की तरह पाल रहे है उन्हे उम्मीद है कि लोगों की दुआएं जल्द इस बच्चे को ठीक करेंगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews