Bhopal- मंत्री और संतरी भी असुरक्षित, पॉश इलाके में चोरों की सेंध

Bhopal- मंत्री और संतरी भी असुरक्षित, पॉश इलाके में चोरों की सेंध

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अब मंत्रियों के घर भी चोरों के निशाने से अछूते नहीं। राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके में शामिल 74 बंगले में कैबिनेट मंत्री मीना सिंह (minister meena singh) के सरकारी आवास में चोरी (theft) हो गई है। उनसे स्टाफ को जब चोरी के बार में पता चला तो उन्होने पुलिस को सूचना दी। टीटी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है और कहा जा रहा है कि शुरूआती जांच में पुलिस को कुछ संदिग्ध फिंगरप्रिंट मिले हैं।

मध्यप्रदेश के सबसे पॉश एरिया 74 बंगले में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्‍याण मंत्री मीना सिंह के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस सूचना मिलते ही तत्काल एक्शन में आई गई और अब बंगले और आसपास के इलाकों की सघन जांच हो रही है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की मदद भी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक बंगले से एक एलसीडी टीवी चोरी गई है, और क्या सामान चोरी हुआ है इसका पता भी लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात का अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बता दें कि मध्य प्रदेश शासन के कई मंत्रियों के बंगले इस इलाके में हैं। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह का बंगला भी मंत्री मीना सिंह के बंगले के पास ही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews