
BHOPAL TRANSGENDER FASHION SHOW : राजधानी भोपाल में एक अनोखा फैशन शो आयोजित किया गया, इस फैशन शो में एक से बढ़कर एक मॉडल्स रैम्प वॉक करती नजर आई, लेकिन यह मॉडल्स कोई और नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर्स थे। सोने के जेवरों और एक से बढ़कर एक डिजाइनर्स कपड़ों में सजे ट्रांसजेंडर्स को देखकर लोग हैरान रह गए, मंच पर वॉक करते ट्रांसजेडर्स ने लोगों से मतदान करने की अपील की।
[dgv_vimeo_video id=”940038751″]
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता का संदेश देने एवं सभी भोपाल वासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने दस नंबर स्थित राग भोपली में ट्रांसज़ेंडर्स फ़ैशन शो का आयोजन किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”940039416″]

इस फैशन शो में रैंप पर ट्रांसजेंडर्स के द्वारा विभिन्न आकर्षक परिधान में वॉक कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।साथ ही इस फैशन शो में बुजुर्ग, फर्स्ट टाइम वोटर एवं अन्य प्रतिभागी भी शामिल हुए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल ऋतुराज सिंह सहित भारी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस अवसर पर सभी भोपाल वासियों से 7 मई 2024 को अपने मताधिकार का उपयोग सत प्रतिशत करने की अपील। उन्होंने कहाँ की लोकतंत्र के इस उत्सव में हमे भोपाल को नंबर वन बनाना है।कलेक्टर ने कहाँ लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी समावेशी,सुगम मतदान हम सबकी जिम्मेदारी है।
[dgv_vimeo_video id=”940040292″]

