भोपाल के नये पुलिस कमिश्नर की नसीहत-थाने आने वालों से करें सभ्य व्यवहार, अधिकारी खुद उतरे सड़क पर

संवेदनशील इलाक़ों एवं भीड़भाड़, बाजार वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग, हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग, माइक्रो बीट सिस्टम के माध्यम से जन संवाद कर लोगों को हैलमेट, शीट बेल्ट, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा इत्यादि विषयों पर जागरूक कर पुलिस सूचनातंत्र मजबूत करेंगेl
Bhopal's new police commissioner advises

Bhopal’s new police commissioner advises

भोपाल के नये कमिश्नर ने फरियादी, आगंतुकों एवं आमजनों से सभ्य व्यवहार कर वैधानिक कार्रवाई करने की पुलिस को नसीहत दी है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नसीहत दी है कि वह खुद सड़क पर उतरें और  पीक आवर्स में व्यस्ततम स्थानों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था सुगम बनायें।

पुलिस कमिश्नर ने ली बैठक 

नवागत पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा कमिश्नर कार्यालय सभागार में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक ली गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Bhopal's police commissioner

पुलिस को दिए निर्देश 

नवागत पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने परिचय उपरांत जोनवार थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, चुनौतियों एवं अपराधों की प्रवत्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं निर्देशित किया कि पीक आवर्स में वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी अनिवार्य रुप से व्यस्ततम स्थानो पर रहकर यातायात व्यवस्था बनाएंगे l संवेदनशील इलाक़ों एवं भीड़भाड़, बाजार वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग, हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग, माइक्रो बीट सिस्टम के माध्यम से जन संवाद कर लोगों को हैलमेट, शीट बेल्ट, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा इत्यादि विषयों पर जागरूक कर पुलिस सूचनातंत्र मजबूत करेंगेl

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews