पुलिस ने पकड़ा शातिर लुटेरा, राह चलते लोगों को बनाता था शिकार

आरोपी युवक पहले भी कई बार लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाई और लुटेरों को पकड़ लिया। दरअसल MBA छात्र की गर्दन पर छुरा रखकर लुटेरों ने 1200 रुपये और ईयरफोन छीने और मोबाइल से 2000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। श्यामला हिल्स पुलिस ने 4 घंटे में दोनों लुटेरों को दबोच लिया। लूट का सारा सामान भी बरामद कर लिया।

पीड़ित ने की थी शिकायत 

शिकायतकर्ता दीपू यादव थाना गोविन्दपुरा भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मैं आई. ई. एस. कालेज मे एम. बी. ए. रातीबढ भोपाल में पढाई करता हूं करीबन 04बजे बजे की बात है मैं अपने दोस्त के साथ ट्रायइवाल म्यूजियम में घूमने के लिये आये थे तो हम दोनो स्मार्ट सिटी पार्क के अंदर श्यामला हिल्स में बैठे थे दो अज्ञात लडके हमारे तरफ आये मेरे साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर जमीन पर पटक दिया गर्दन में छुरा रख दिया, मेरी पेन्ट की जेब से 1200 रूपये निकाल लिये व मेरा ईयरफोन छीन लिया जान ओर मेरे मोबाइल फोन से 2000 रूपये ट्रासफर करा लिया जान से खत्म करने की धमकी देने लगे फिर वह लड़के वहा से भाग गये

पुलिस ने दिखाई तत्परता 

लूट की गंभीर घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची वही फरियादी को साथ लेकर घटना स्थल के आस-पास के निवासरत सूचीबद्ध बदमाशो की फोटो दिखाई गई जिसमें फरियादी दीपू यादव द्वारा बदमाश कृष्णा उर्फ छोटू उईके के रूप में पहचान की गई।

पकड़ा गया आरोपी 

मामलें की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ छोटू उईके की तलाश की और फिर उसे 12 दफ्तर के पास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया साथ ही लूटे गये पैसे व मोबाईल फोन के ईयरफोन पुलिस को दिए। थाना श्यामला हिल्स के पुलिस टीम द्वारा लूट की सूचना के बाद तत्काल त्वरित कार्यवाही कर फरियादी के साथ लूटे गये मसरूका को 04 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मसरूका बरामद कर महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त कर ली ।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews