BJYM का बड़ा एक्शन, महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले 18 पदाधिकारियों को पद से हटाया, उज्जैन नगर-ग्रामीण अध्यक्ष भी शामिल

BJYM का बड़ा एक्शन, महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले 18 पदाधिकारियों को पद से हटाया, उज्जैन नगर-ग्रामीण अध्यक्ष भी शामिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले (Ruckus In Mahakal Temple) 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने उज्जैन (Ujjain News) के नगर अध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष सहित सभी 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों 10 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए आये थे। सावन के कारण मंदिर में बहुत भीड़ थी, जब तेजस्वी सूर्या  दर्शनों के लिए अंदर गए तब नंदी हॉल में उनके साथ युवा मोर्चा के बहुत से कार्यकर्ता भी घुस गए।

ये भी पढ़ें – जबलपुर : SAF जवानों की करतूत, मासूम के साथ किया तालिबानी रुख अख्तियार

सुरक्षाकर्मियों ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और पुजारियों के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। महाकाल मंदिर में हंगामा शुरू हो गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस हंगामे का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

 ये भी पढ़ें – अब ऐसी है राजू श्रीवास्तव की हालत, मैनेजर ने शेयर किया पोस्ट

वायरल वीडियो भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के पास भी पहुंचा जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को एक्शन लेने के निर्देश दिए। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार (BJYM state president Vaibhav Pawar) ने अनुशासनहीनता करने वाले उज्जैन नगर के जिलाध्यक्ष अमय शर्मा और उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा सहित कुल 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पद से हटाकर दायित्वों से मुक्त कर दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews