विधानसभा चुनावों से पहले BJP में बड़ा बदलाव, आशीष अग्रवाल को बनाया प्रदेश मीडिया प्रभारी

विधानसभा चुनावों से पहले BJP में बड़ा बदलाव, आशीष अग्रवाल को बनाया प्रदेश मीडिया प्रभारी

MP BJP News : विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा अपने संगठन को मजबूती देने में जुट गई है। पार्टी ने मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए लम्बे समय से प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे लोकेन्द्र पाराशर को इस दायित्व से मुक्त कर दिया है उनकी जगह आशीष अग्रवाल को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी ने अपने लैटर हेड पर आज नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया, इस आदेश में तीन पदाधिकारियों के नाम शामिल है, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छतरपुर की ललिता यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है, अभी तक प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे लोकेन्द्र पाराशर को प्रदेश मंत्री और आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है।

खास बात ये है कि प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद लम्बे समय से ग्वालियर के खाते में था और अब भी ग्वालियर के खाते में ही है , यानी लोकेन्द्र पराशर भी ग्वालियर के है और आशीष अग्रवाल भी ग्वालियर के ही हैं। लोकेन्द्र पाराशर 2018 विधानसभा चुनावों से पहले से प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और पिछले दिनों ही उनका कार्यकला बढ़ाया गया था,  आदेश में सतना महापौर योगेश ताम्रकार को प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व से मुक्त कर दिया गया, दर असल उन्होंने ही दायित्वमुक्त होने का निवेदन किया था।

इस बदलाव के तुरंत बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी से प्रदेश मंत्री बनाये गए लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर प्रदेश के पत्रकार मित्रों का आभार जताया है, लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट किया – भोपाल सहित प्रदेश के सभी पत्रकार मित्रों का आभारी हूं जिन्होंने लगभग 7 वर्ष तक भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में मुझे अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews