बड़ी खबर : मध्य प्रदेश में खुला NIA पुलिस थाना, आतंकी गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

बड़ी खबर : मध्य प्रदेश में खुला NIA पुलिस थाना, आतंकी गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

MP NIA Police Station : मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency) का पुलिस थाना खुल गया है, राज्य शासन ने इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, NIA पुलिस थाने की स्थापना राजधानी भोपाल में की गई है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने की थी घोषणा

राज्य शासन द्वारा मंगलवार को जारी राजपत्र में NIA पुलिस थाने की स्थापना का स्थान जहांगीराबाद भोपाल दिया गया है , इस थाने का कार्य क्षेत्र पूरा मध्य प्रदेश रहेगा। आपको बता दें कि गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP HM Dr Narottam Mishra) ने पिछले दिनों NIA पुलिस थाना खोले जाने की घोषणा की थी।

मध्य प्रदेश में आतंकी संगठनों की सक्रियता देखी गई थी

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसियों की नजरें पिछले कुछ महीनों से मध्य प्रदेश पर थी, इसकी वजह ये है कि  कुछ आतंकी संगठन मध्य प्रदेश में सक्रिय होने की कोशिश में थे। मध्य प्रदेश सरकार को भी इसकी भनक थी, प्रदेश की पुलिस ने पिछले दिनों पीएफआई (PFI), जेएमबी (JMB) जैसे आतंकी संगठनों के कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

राजधानी भोपाल में खोला गया है NIA पुलिस थाना

बढ़ती आतंकी गतिविधियों और देश विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने राजधानी में NIA पुलिस थाना खोले जाने का फैसला किया और अब गजट नोटिफिकेशन जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी , भोपाल में खोले गए NIA पुलिस थाने का कार्य क्षेत्र पूरा मध्य प्रदेश रहेगा, यानि ये थाना राजधानी से ही पूरे प्रदेश पर नजर रखेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews