बड़ी राहत : भोपाल के इन 24 प्राइवेट अस्पतालों में होगा कोरोना का मुफ्त इलाज

indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शहर के सरकारी अस्पतालों (Government Hospital) में बेड कम पढ़ने के बाद सरकार ने निजी अस्पतालों (Private Hospital) में कोरोना इलाज (Corona Treatment) के लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं। अब शहर के 24 अस्पतालों में कोविड-19 को आयुष्मान योजना (Ayushman Yojana) से मुफ्त इलाज मिल सकेगा। कलेक्टर कार्यालय (Collector Office) से मिली जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न वृतों के अंतर्गत निजी अस्पतालों को चिन्हित किया गया है, जहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा। जानकारी अनुसार वर्तमान में 12 से अधिक अस्पताल आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत लोगों के इलाज के लिए उपलब्ध हो गए हैं। 17 सितंबर से 6 और 19 से अन्य अस्पतालों में लोगों के इलाज के लिए उपलब्ध होंगे।

आईसीयू बेड पर जोर, जनरल बेड भी रहेंगे उपलब्ध
24 निजी अस्पतालों में 30 से अधिक ऑक्सीजन बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके साथ ही 54 वेंटीलेटर भी अतिरिक्त रूप से उपलब्ध रहेंगे। 18 वेंटीलेटर्स आईसीयू के बिना भी उपलब्ध है और 50 बेड बिना ऑक्सीजन के साथ भी कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिले में उपलब्ध होंगे। इन सभी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज में सुविधा होगी। जिले में कोई भी व्यक्ति जिसके पास आयुष्मान कार्ड है वह इन अस्पतालों में जाकर अपना कोरोना संक्रमण का इलाज करा सकेगा। इसका भुगतान आयुष्मान योजना से किया जाएगा। कलेक्टर लवानिया ने बताया कि आगे आने वाले समय में शेष बचे हुए अस्पताल जो आयुष्मान योजना में पंजीकृत है सभी में कोरोना वायरस के इलाज के लिए बेड उपलब्ध होंगे।

इस तहसील में इतने अस्पताल

  • कोलार तहसील : अध्यक्ष, नोबेल, नर्मदा, आरकेडीएफ, पुष्पांजलि, सिद्धांता और सहारा हॉस्पिटल
  • हुजूर तहसील : रुद्राक्ष, मल्टी सिटी और लीलावती हॉस्पिटल
  • गोविंदपुरा सर्कल : केयर मल्टी और अनंत श्री
  • बैरागढ़ सर्कल : एबीएम, ग्रीन सिटी, एलबीएस, राजदीप, सेंट्रल, गुरु आशीष, जवाहरलाल कैंसर, माहेश्वरी, सर्वोत्तम, सिल्वर लाइन अस्पताल
  • टीटी नगर सर्कल : पीपुल्स हॉस्पिटल
  • एमपी नगर : सहारा और पालीवाल हॉस्पिटल
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews