PM Kisan: किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त पर बड़ी अपडेट, जल्द खाते में आएंगे 2000

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। करोड़ों किसानों (Farmers) के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 1 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  (PM Kisan Yojana 1th Installment) की 10वीं किस्त के 2000-2000 रुपए करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी, अब पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त  (PM Kisan Samman Nidhi 11th Installment) को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs : इन पदों पर निकली वैकेंसी, 21 फरवरी तक करें आवेदन, जाने पात्रता और नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 11वीं किस्त अप्रैल 2022 में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।चूंकि पीएम किसान की किस्तें तीन महीने के बाद यानी चार महीने में एक बार आती है और हाल ही में 10वीं किस्त जनवरी महीने के पहले सप्ताह में जारी की गई थी, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 11वीं किस्त के 2,000 रुपये अप्रैल 2022 में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये भेज दिये जायेंगे।

अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है तो ऐसे में अगली किस्त के पैसे आने से पहले एक बार अपना अपना स्टेटस अच्छी तरह से चेक कर लें और आपके रजिस्ट्रेशन किसी तरह की गलती हो तो उसे भी सही कर लीजिए ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में कुछ गलत हो गया है तो उसे जल्द सुधार लें ताकी 11वीं किस्त अटक ना सके।  अब योजना की अगली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच आएगी।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज ने MP को दी 800 करोड़ की सौगात, बनेगी नई सड़कें, छात्रों को भी मिलेगा लाभ

बता दे कि केंद्र सरकार इस स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रुप में देती है यानी आपको 4-4 महीने के अंतर पर 2000 रुपये की राशि मिलती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।  अब तक 11.37 करोड़ किसानों के खातों में 1.58 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। वही 1 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment) की 10वी किस्त के तहत 10 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

ये योजना से है बाहर
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले व्‍यक्ति,वकील, डॉक्टर और सीए को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।वही केंद्र सरकार, राज्य सरकार और पब्लिक सेक्टर कंपनियों के कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारियों को भी योजना का लाभ नहीं मिलता है, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को भी योजना से बाहर रखा गया है।

ऐसे चेक करें अपडेट

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा
  • यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
  • यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
  • अगर पिछली सूची में आपका नाम था, लेकिन अपडेटेड सूची में आपका नाम नहीं है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews