बीजेपी की कांग्रेस को सलाह- “पुत्र मोह से बचकर रहें,धृतराष्ट्र से लें सबक”

बीजेपी की कांग्रेस को सलाह- “पुत्र मोह से बचकर रहें,धृतराष्ट्र से लें सबक”

भोपाल,

बीजेपी ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पुत्र मोह से उबरने की सलाह दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों दिग्विजय सिंह और कमल नाथ को पुत्र मोह से निकलने करने की नसीहत दी है। केसवानी ने एक ट्वीट करते हुए सलाह दी है कि पुत्र मोह में ही धृतराष्ट्र सब कुछ हार गया और कुरुवंश का विनाश हो गया।

उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में आजकल कांग्रेस नेता एक दूसरे पर वार कर रहे हैं, जिसके कारण पार्टी तो गर्त में चली ही गई, लेकिन आपसी कलह के कारण पार्टी सत्ता से भी बाहर हुई। उन्होंने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर अशिष्ट व्यवहार करने की बात कहते हुए कहा कि इसी कारण पार्टी सत्ता से बेदखल हुई। इसी के साथ केसवानी ने कहा है कि दोनों नेता पुत्र मोह में आकर ये व्यवहार कर रहे हैं। इतिहास गवाह है पुत्र मोह में धृतराष्ट्र भी सब कुछ हार गया था, इसलिए आप लोग इससे बचकर रहें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews