दिग्विजय के सिंधिया पर तंज को लेकर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात

bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गोहद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijay singh) के ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) को लेकर दिए बयान पर पर भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे (Dr.ramesh dubey) ने पलटवार किया है। रमेश दुबे ने बयान जारी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे असफल मुख्यमंत्री रहा हो, उनसे नेक सोच की उम्मीद ही करना बेमानी है। प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश रसातल में चला गया था।

ये भी देखिये – Dewas News: महज 24 घण्टो में 15 पॉजिटिव, एडिशनल एसपी ने सड़क पर उतर कर लोगों से की ये अपील

डॉ रमेश दुबे ने कहा कि श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी जन जन के लाड़ले एवं लोकप्रिय नेता हैं। उनकी लोकप्रियता विरोधियों को सदैव से खटकती रही है। पूर्व में भी जब समान दल में थे तब भी दिग्विजय सिंह जैसे स्वयंभू दीमक बनकर कांग्रेस को अंदर ही अंदर खत्म करते रहे और अब तो इनसे और उम्मीद ही क्या की जा सकती है, ऐसे लोगों को जनता के प्रिय जनसेवक कभी रास नहीं आते।

डॉ रमेश दुबे ने आगे कहा कि जिस व्यक्ति की विचारधारा राष्ट्रविरोधी हो, भगवान राम के नाम मे भी राजनीति खोज लेता हो, जितने भी देशविरोधी तत्व हैं उनको सगा मानता हो वो व्यक्ति समाज, प्रदेश और देश के लिए बेहद घातक होता है। उन्होने कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी जनता के दिलों में सदैव से महाराज हैं और रहेंगे, अब जनता ने उन्हें अपनत्व में भाईसाहब का उद्बोधन दिया तो इसमें भी दिग्विजय सिंह की आत्मा कराह रही है, ऐसे में उन्हें अपनी उम्र और विकृत मानसिकता को देखते हुए घर पर आराम करना चाहिए और राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए ताकि साफ एवं स्वच्छ छवि के राष्ट्रभक्त लोगों को मौका मिले।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews