BJP के स्थापना दिवस पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन होगा,पार्टी कार्यकर्ता घर पर करेगा ध्वजारोहण, वीडी शर्मा दी विस्तार से जानकारी

वीडी शर्मा ने कहा कि आम मुसलमान मानता है कि वक्फ़ की सम्पति पर गुंडे अपराधी, ठेकेदारों का कब्ज़ा था अब उस संपत्ति से जो आमदनी होगी उससे गरीब मुसलमानों के बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य का लाभ होगा और हमारा जीवन बदलेगा।   
VD Sharma BJP Foundation Day

BJP foundation day is 6 April: भारतीय जनता पार्टी कल शनिवार 6 अप्रैल को अपना 45 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है, मध्य प्रदेश भाजपा भी इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी और इसे श्रंखलाबद्ध तरीके से कई दिनों तक चलाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों को दी।

वीडी शर्मा ने कहा कि जनसंघ के बाद 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था तब उन्होंने कहा था कि सूरज निकलेगा, अँधेरा छंटेगा और कमल खिलेगा और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में अटल जी का सपना साकार हो रहा है।

आज हमरे केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की मदद से भारतीय जनता पार्टी को दुनिया का अबसे बड़ा राजनीतिक दल बना दिया है आज हमरी केंद्र और राज्यों की सरकारें हर गरीब का जीवन बदलने का अभियान चला रही हैं, केंद्र सरकार की योजनायें इसका उदाहरण है।

MP में भी होंगे स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम 

वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होगा और ये कार्यक्रम कई दिनों तक चलेंगे, उन्होंने बताया कि कल स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सभी 65014 बूथों पर सदस्यता अभियान के दौरान बनाये गए प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन होगा बूथ अध्यक्ष इसकी अध्यक्षता करेगा और हर कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का ध्वज लगाएगा।

प्राथमिक सदस्यों,सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन होंगे 

उन्होंने बताया 6 और 7 को प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन होंगे उसके बाद 8 और 9 अप्रैल को 1 लाख सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन विधानसभा स्तर अपर आयोजित किये जायेंगे जिसमें  धारा 370, ट्रिपल तलाक, वक्फ़ संशोधन बिल जैसे विषयों पर चर्चा होगी, इसमें कार्यकर्ता अपने विचार रखेंगे।

वक्फ़ संशोधन बिल का  विरोध करने वालों को दिया जवाब    

कांग्रेस और अन्य कई विपक्षी पार्टियों द्वारा वक्फ़ संशोधन बिल का विरोध करने के सवाल के जवाब में वीडी शर्मा ने कहा अल्प संख्यक भाई बहन,  मुसलमान भाई बहनों ने इसका स्वागत किया है, भोपाल सहित कई शहरों में जश्न मनाया गया है उनका कहना है कि वक्फ़ की सम्पति पर गुंडे अपराधी, ठेकेदारों का कब्ज़ा था अब उस संपत्ति से जो आमदनी होगी उससे गरीब मुसलमानों के बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य का लाभ होगा और हमारा जीवन बदलेगा।

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा पर कसा तंज 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा जन संख्या नियंत्रण कानून बनाये जाने के समर्थन करने वाले बयान से जुड़े सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा उनके कहने से क्या होता है पहले वो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सोनिया गांधी से बात कर लें गांधी परिवार से पूछ ले फिर बोले तो ठीक रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1072779400″]

[dgv_vimeo_video id=”1072779486″]

[dgv_vimeo_video id=”1072779547″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews