बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने अमित शाह को लिखा पत्र, दमोह के गंगा जमुना स्कूल की NIA से जांच कराने की मांग

बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने अमित शाह को लिखा पत्र, दमोह के गंगा जमुना स्कूल की NIA से जांच कराने की मांग

Surendra Sharma wrote a letter to Amit Shah : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने दमोह के गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल की गतिविधियों की NIA से जांच कराने की मांग की है। बता दें कि पिछले दिन इस स्कूल में छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में काफी तूल पकड़ा था और मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

इस पत्र में सुरेंद्र शर्मा ने लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक निजी विद्यालय गंगा जमुना हायर सेकेंडरी विद्यालय में विगत दिनों हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनने का फोटो विद्यालय के द्वारा ही जारी किया गया था। इस फोटो के बाद से जो विरोध प्रारंभ हुआ उसमें प्रतिदिन नए तथ्य उभर कर सामने आ रहे हैं। इस विद्यालय में ना केवल हिंदू लड़कियों को हिजाब पहनाया जाता था बल्कि उनसे इस्लामिक प्रार्थना भी करवाई जाती थी। इस विद्यालय में पढ़ाने वाली तीन हिंदू शिक्षिकाओं प्राची जैन (अब तबस्सुम बानो), अनीता यदुवंशी (अब अनीता खान) और  दीप्ति श्रीवास्तव (अब अफ़सा शेख) ने हिन्दू धर्म से इस्लाम धर्म में परिवर्तन भी किया है। विद्यालय के संचालकगण इदरीस खान, जलील खान, मुश्ताक खान की चल अचल संपत्ति पिछले सालों में कई गुना बढ़ी है। हजारों एकड़ ज़मीन इन लोगों के पास कैसे आई यह एक जांच का विषय है। अत: मेरा आपसे निवेदन है मध्य प्रदेश के दमोह के गंगा जमुना विद्यालय में धर्मांतरण एवं लव जिहाद तथा इसके संचालकों के आय के स्त्रोत एवं टेरर फंडिंग की जांच एनआईए से करवाई जाये।’ बीजेपी नेता ने इस पत्र की प्रति सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी भेजी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews