
Guna bus accident : गुना बस हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने जांच के आदेश दे दिए हैं और आज वो गुना दौरे पर भी हैं। वहीं अब कांग्रेस के साथ बीजेपी नेता भी घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दिग्वियज सिंह ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है वहीं मंदसौर के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता यशपाल सिसोदिया ने दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा है कि ‘गुना से आरोन जाने वाली बस में दुखद घटना होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। अभी तक 13 से ज्यादा लोग मारे गए हैं व 15 बुरी तरह जल गए। ऐंसी जानकारी मिली है यह बस बिना परमिट के बिना फिटनेस के चल रही थी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए और दोषियों पर सख़्त कार्यवाही होना चाहिए।’ कमलनाथ ने भी दुख जताते हुए लिखा है ‘प्रदेश के गुना ज़िले में बुधवार को डंपर से टक्कर के बाद यात्री बस में आग लगने से 13 लोग जिंदा जल गए और कई लोग झुलस गए।
ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’
बीजेपी नेता ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की
वहीं बीजेपी नेता और पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। उन्होने लिखा है ‘मुख्यमंत्री मोहन यादव जी दुखद और हृदय विधायक घटना को आपने गंभीरता से लिया, सारे आवश्यक कार्य छोड़कर के आप गंभीर घायलों की कुशलता पूछने के लिए निकल रहें हैं, बस में अनेक अनियमितता थी, “दोषी के ऊपर हत्या का मामला दर्ज” होना चाहिए।’ बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि ‘सीएम मोहन यादव जी से निवेदन है कि भविष्य में गुना जैसी बस दुर्घटनाएं न हों इस हेतु कठोर कार्यवाही हो। बिना फिटनेस के बस चालन के दौरान अगर कोई दुर्घटना होती है तो ड्राइवर ,बस मालिक के साथ साथ परिवहन अधिकारी के खिलाफ भी 304 A का प्रकरण दर्ज किया जाये।’
गुना से आरोन जाने वाली बस में दुखद घटना होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। अभी तक 13 से ज्यादा लोग मारे गए हैं व 15 बुरी तरह जल गए। ऐंसी जानकारी मिली है यह बस बिना परमिट के बिना फिटनेस के चल रही थी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए और दोषियों पर सख़्त कार्यवाही होना चाहिए।…
— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) December 28, 2023
मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी दुखद और हृदय विधायक घटना को आपने गंभीरता से लिया, सारे आवश्यक कार्य छोड़कर के आप गंभीर घायलों की कुशलता पूछने के लिए निकल रहें हैं, बस में अनेक अनियमितता थी, "दोषी के ऊपर हत्या का मामला दर्ज" होना चाहिए। pic.twitter.com/FI1eIFTmJn
— Yashpal Singh Sisodiya, (@ypssisodiya) December 28, 2023
माननीय @CMMadhyaPradesh
@DrMohanYadav51 जी से निवेदन है कि भविष्य में गुना जैसी बस दुर्घटनाएं न हों इस हेतु कठोर कार्यवाही हो।
बिना फिटनेस के बस चालन के दौरान अगर कोई दुर्घटना होती है तो ड्राइवर ,बस मालिक के साथ साथ परिवहन अधिकारी के खिलाफ भी 304 A का प्रकरण दर्ज किया जाये।।— Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp) December 28, 2023
प्रदेश के गुना ज़िले में बुधवार को डंपर से टक्कर के बाद यात्री बस में आग लगने से 13 लोग जिंदा जल गए और कई लोग झुलस गए।
ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 28, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

