भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री को पद से हटाया, कल ऑडियो हुआ था वायरल

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री को पद से हटाया, कल ऑडियो हुआ था वायरल

भोपाल/इंदौर।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी के फेसबुक पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने जोशी को प्रदेश मंत्री के पद से हटा दिया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है।भाजपा ने नोटिस जारी कर कहा है कि मामले में जोशी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि जवाब से संतुष्ट ना होने पर जोशी पर निष्कासन की भी कार्रवाई की जा सकती है।यह कार्रवाई प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह द्वारा की गई है।

दरअसल, बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी का उज्जैन भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष लखन चौहान से फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की शुरुआत फेसबुक पर जातिगत विषय पर चल रही चर्चा के दौरान हुई। इसमें श्रेष्ठा ने कुछ लिखा तो लखन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बात इतनी बढ़ गई कि श्रेष्ठा ने किसी व्यक्ति के माध्यम से सीधे लाखन को फोन लगाया और फिर जमकर ऐसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जो किसी सभ्य व शालीन व्यक्ति को शोभा नहीं देते। इस दौरान लाखन प्रतिवाद जरूर करते रहे लेकिन महिला लगातार गालियों पर गालियां देती रही और लाखन को देख लेने की धमकी भी देती रही। यहां तक कि उसने लाखन के माता पिता के चरित्र को नहीं छोड़ा ।इस दौरान दोनों की बातों का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इनकी बातचीत के पांच ऑडियो वायरल हुए हैं, जिनमें श्रेष्ठा लखन को उन बातों को लेकर फटकार लगा रही हैं। कई बार इसमें अपशब्दों का भी प्रयोग हुआ। ऑडियो के वायरल होते ही बीजेपी में बवाल मच गया ।

इसके बाद आज सुबह प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने इसे अनुशासहीनता की परिधि के बाहर और पार्टी की छवि धूमिक होने के चलते उन्हें प्रदेश मंत्री के पद से हटा दिया। वही नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता एल्कर को जवाब देने को कहा है। जवाब ना देने पर निष्कासन की कार्रवाई की बात कही गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews