कांग्रेस को टक्कर देने इस चेहरे को राज्यसभा भेज सकती है BJP, अटकलें तेज

congress-minister-counter-attack-on-narottam-mishra-statement

भोपाल।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) से राज्यसभा(rajsabha) की तीन सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। संख्याबल के हिसाब से तीन में से एक-एक सीट बीजेपी (bjp)और कांग्रेस(congress) को मिलनी तय है। जबकि तीसरी सीट पर निर्दलीयों की भूमिका अहम होगी।बीजेपी-कांग्रेस में अबतक दावेदारों के नाम फायनल नही हुए है लेकिन सियासी गलियारों में दिग्गजों के नामों की अटकलें लगना शुरु हो गई है।इसी बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर बिग्रेड नेत्री उमा भारती(former chief minister uma bharti) का नाम सामने आया है। इसके लिए पार्टी का चुनावी प्रबंधन तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सुत्रों की माने तो सत्ता पक्ष को पटखनी देने के लिए बीजेपी उमा पर दांव लगा सकती है।हालांकि प्रत्याशी के नाम का एलान होली के बाद ही किया जाएगा।

दरअसल, मध्यप्रदेश से 3 राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह(digvijay singh), प्रभात झा(prabhat jha) और सत्यनारायण जटिया(satyanarayan jatia) का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। राज्यसभा सदस्य के लिए 58 विधायकों(mla) के वोट की जरूरत पड़ती है। यानी एक-एक सीट पर तो कांग्रेस और बीजेपी के पास पर्याप्त विधायकों की संख्या है। लेकिन तीसरी सीट पर संघर्ष की स्थिति है। तीसरी सीट को लेकर दोनों पार्टियों में क्रास वोटिंग का खतरा बना हुआ है। वर्तमान में तीसरी सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। हालांकि बीजेपी लगातार दोनों सीटे जीतने का दावा कर रही है।इसको लेकर रविवार को बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा(bjp state president vd sharma) ने एक ही दिन में अलग अलग वक्त पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhaan)और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव(gopal bhargwa) से मुलाकात की। इसी बीच उमा भारती के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज है। माना जा रहा है कि कांग्रेस को टक्कर देने के लिए बीजेपी उमा का इस्तेमाल कर सकती है।वर्तमान में एमपी से उमा को बीजेपी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हाल ही में उमा के मध्यप्रदेश में बढ़ते दौरों से इस बात को बल भी मिला है।इससे पहले भाजपा हाईकमान प्रदेश में उनकी सक्रियता बढ़ाने का संकेत कर चुका है, इसलिए सियासी हलकों में उमा का नाम भी सुर्खियों में है।

हालांकि संख्या बल के आधार पर तीसरी सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा तय माना जा रहा है लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ये साफ कर चुके हैं कि वो तीसरी सीट के लिए कांग्रेस को वॉक ओवर नहीं देगी। राज्यसभा के संभावित दावेदारों के नामों पर चुनाव समिति की बैठक में मंथन के नामों का पैनल दिल्ली भेजा जाएगा। यह बैठक होली पर्व के दरम्यान रखने की तैयारी है। 13 मार्च नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है, इसलिए होली के तुरंत बाद दिल्ली से प्रत्याशी का नाम घोषित हो जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की अगर तीसरी सीट के लिए बीजेपी ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा तो सियासी तस्वीर क्या होगी ।।

चर्चा में इनके भी नाम शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , उपाध्यक्ष विजेश लूणावत, बंशीलाल गुर्जर, पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह ,एक बार राज्यसभा चुनाव लड़ चुके विनोद गोंटिया , चंबल से अनुसूचित जाति कोटे से लालसिंह आर्य ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews