मंत्री पीसी शर्मा का भोपाल में है झुग्गियों पर अवैध कब्जा: भाजपा विधायक कमल पटेल

kamal patel

हरदा। विधायक कमल पटेल के बेटे के खिलाफ जिल बदर की कार्रवाई होने के बाद गरमाई राजनीति के बाद बीजेपी विधायक कमल पटेल ने जिले के प्रभारी मंत्री और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके बेटे पर हुई कार्रवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ये सारी कार्रवाई प्रभारी मंत्री के दबाव में की जा रही है. जिले का प्रशासन, प्रभारी मंत्री की कठपुतली बनकर काम कर रहा है.

पीसी शर्मा का है भोपाल में अवैध कब्जा
प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा पर आरोप लगाते हुए पटेल ने कहा कि अर्जुन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के समय पीसी शर्मा ने भोपाल में झुग्गियों पर अवैध रूप से कब्जा किया है इसकी जांच होना चाहिए. उनके बेटे का नहीं बल्कि पीसी शर्मा और कलेक्टर का जिला बदर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कलेक्टर कांग्रेस नेताओं के दबाव में कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं. सुदीप ने गलत काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई है. इसी कारण उन पर दवाब बनाने और अपनी कुर्सी बचाने कलेक्टर ने 16 जनवरी को जिलाबदर की कार्रवाई की है.

मालूम हो, विधायक कमल पटेल का बेटा सुदीप खिरकिया जनपद उपाध्यक्ष और उसकी पत्नी हरदा जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं । पटेल परिवार ने शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री कार्यकाल में तथा बाद में भी रेत माफिया, शराब माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews