
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में चल रहे राज्य-स्तरीय सोन चिरैया आजीविका उत्सव-2021 में शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपनी पत्नी डॉ. स्तुति शर्मा के साथ पहुंचे दिवाली की खरीदारी की। वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए उन्होने सजावटी सामान और मिट्टी के दीये भी खरीदे।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस विशेष : जाने विकास के विभिन्न घटकों पर कितना आगे MP
शिवाजी नगर स्थित महिला हॉकर्स कॉर्नर में आयोजित ‘सोन चिरैया आजीविका उत्सव’ में पहुंचकर उन्होने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया, उनके उत्पादों की जानकारी ली तथा अपनी शुभकामनाएं भी दी। प्रदेशाध्यक्ष ने यहां से पारंपरिक कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये, बर्तन, खिलौने, घड़े आदि खरीदें।
[dgv_vimeo_video id=”640703284″]
[dgv_vimeo_video id=”640703353″]
[dgv_vimeo_video id=”640712929″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

