भोपाल के बिजली सब स्टेशन में हुआ ब्लास्ट, एक कर्मचारी घायल, जानें पूरा मामला

भोपाल के बिजली सब स्टेशन में हुआ ब्लास्ट, एक कर्मचारी घायल, जानें पूरा मामला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) के एक बिजली सब स्टेशन में जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका बिजली सुधारने के दौरान मिटरिंग इंस्ट्रूमेंट मशीन में हुआ। फिलहाल शहर में भारी बारिश में सारी बिजली व्यवस्था को बिगाड़ दिया, जिसके लिए सुधार का कार्य चल रहा है। इसी बीच जब जेई और अन्य कर्मचारी बिजली सुधारने का काम कर रहे थे, यहाँ मशीन में किसी बम की तरह जोरदार धमाका हो गया और भीषण आग की लपटें आसमान में दिखाई दी। इस धमाके के करण जेई महेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए हैं, उनका चेहरा सीना बुरी तरह है झुलस गया है।

यह भी पढ़े… RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, 22 सितंबर से बंद हो जाएगा यह बैंक, अटक सकता है आपका पैसा!

मशीन में सुधार करते दौरान अचानक ब्लास्ट होने के कारण मशीन का तेल नीचे काम कर रहे जूनियर इंजीनियर के शरीर पर जा गिरा। उनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है और उन्हें राजधानी के निजी अस्पताल कर आईयसीयू में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अन्य कर्मचारियों को हल्की सी चोट आई है।

यह भी पढ़े… Urvashi Rautela की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, एक्ट्रेस ने ऋषभ पंत पर फिर साधा निशाना

धमाके के बाद चारो तरफ डर का माहौल बन गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। घायल जूनियर इंजीनियर को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह सब स्टेशन गोविंदपुरा के एमडी ऑफ़िक के पीछे डाटा सेंटर है, यही स्थित सब स्टेशन में धमाका हुआ है। यहीं से शहर भर के घरों में लगे मीटर का आकलन किया जाता है। जब कर्मचारियों ने ME को ठीक करने के बाद मशीन स्टार्ट किया वैसे की मशीन में अचानक विस्फोट हो गया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews