Budget 2022-23 : बजट पर बोले सीएम शिवराज- “आम आदमी की आशाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा”

Budget 2022-23 : बजट पर बोले सीएम शिवराज- “आम आदमी की आशाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज 1 फरवरी 2022 को मोदी सरकार ने अपना आम बजट 22-23 (Budget 2022-23) को पेश कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने इस बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। बजट में किसानों (Farmers Budget) और युवाओं (Youth Budget) के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chauhan) ने बजट को आम आदमी की आशाओं को पूरा करने वाला बताया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किये गए बजट 2022-23 (Budget 2022 – 23) को सुना।  उन्होंने ट्वीट किया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में तैयार 2022-23 का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें – Share Market : Union Budget 2022 भाषण के बीच Sensex में 800 अंक की उछाल

सीएम शिवराज ने ट्वीट किया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व प्रगतिशील भारत में सबकी उन्नति का अवसर उपलब्ध है। ‘वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट’ का यह अभूतपूर्व निर्णय छोटे किसानों और उद्यमियों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाला सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ #AtmaNirbharBharatKaBudget भी लिखा है। 

ये भी पढ़ें – Youth Budget 2022 : 60 लाख नई नौकरियां समेत बजट में युवाओं को कई बड़ी सौगात

ये भी पढ़ें – Farmers Budget 2022: किसानों को बजट में क्या-क्या मिली सौगात, एक क्लिक में पढ़े यहां

ये भी पढ़ें – LIVE- 60 लाख नौकरियां, RBI डिजिटल करेंसी करेगी लॉन्च, पढ़े वित्त मंत्री की 10 बड़ी घोषणाएं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews