कैबिनेट मंत्री ने कमलनाथ को ”श्रीकृष्ण” और शिवराज को बताया ”शकुनि मामा”

कैबिनेट मंत्री ने कमलनाथ को ”श्रीकृष्ण” और शिवराज को बताया ”शकुनि मामा”

भोपाल।
राजगढ़ कलेक्टर (डीएम) निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को लेकर बीजेपी बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने आ गईं हैं।दोनों राजनैतिक दलों के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। एक तरफ जहां बीजेपी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन और एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस दोनों महिला अधिकारियों का खुलकर समर्थन कर रही है।यहां तक कि महिला कांग्रेस ने उन्हें इस बहादुरी के लिए सम्मानित करने का भी फैसला किया है।इसी बीच पूर्व बद्रीलाल यादव के महिला अधिकारियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

शर्मा का कहना है कि महिला अधिकारियों के लिए जो शब्दों का उपयोग किया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
शर्मा ने शिवराज को शकुनि मामा बताते हुए कहा है कि शकुनि मामा की मौजूदगी में दुर्योधन के इशारों पर दशानन ने शब्दों के माध्यम से चीरहरण किया है। हमारा देश दुर्गा, सरस्वती का पूजन करता है, यहां महिलाओं को प्रधान माना जाता है।वही शर्मा ने कमलनाथ को भगवान कृष्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं में जेनएयू का वायरस नही रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी का वायरस है। महिलाओं की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री कृष्ण के रूप पीछे खड़े रहेंगे।

बता दे कि ब्यावरा में प्रशासनिक अधिकारियों के रवैए के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शन में बुधवार को पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने मंच से राजगढ़ की महिला कलेक्टर पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।कुछ ही समय में उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद लोग बद्रीलाल यादव की आलोचना करते हुए महिला कलेक्टर निधि निवेदिता के समर्थन में आ गए । वही महिला कांग्रेस ने भी इसकी आलोचना करते हुए यादव का पुतला फूंका था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews