बजट पर कैबिनेट मंत्री का तंज- जुमलों की मोदी सरकार

बजट पर कैबिनेट मंत्री का तंज- जुमलों की मोदी सरकार

भोपाल| केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्णकालिन बजट पेश किया| महंगाई की मार, आर्थिक संकट की समस्या और गिरती जीडीपी के बीच मोदी सरकार के इस आम बजट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं| निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस बजट में गांव, गरीब और किसान पर फोकस किया गया है| वही अब बजट को लेकर राजनितिक प्रतिक्रिया भी आने लगी है | केंद्र के बजट को लेकर मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने मोदी सरकार की आलोचान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जुमलों की सरकार है।

शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए जनसम्पर्क मंत्री शर्मा ने कहा कि मप्र हिंदुस्तान का हिस्सा है, केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए| उन्होंने कहा कि प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता को उसका शेयर मिलना चाहिए।लेकिन मध्यप्रदेश में शेयर नही मिल रहा है| केंद्र सरकार सिर्फ जुमलो की सरकार है|

मंत्री पीसी शर्मा ने कमलनाथ सरकार की तरीफ करने पर राज्यपाल लालजी टंडन का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि जो भी कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने अपने हाथ में लिए उसमे राज्यपाल ने समर्थन किया| हमे किसी पार्टी विशेष की चिंता नही हमे राज्यपाल की चिंता है और उन्हें हमारा काम पसंद आ रहा है| बता दें कि शुक्रवार को राज्यपाल ने राजभवन में मीडिया सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कमलनाथ सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कामों की तारीफ की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews