नए PCC चीफ की अटकलों पर कैबिनेट मंत्री ने लगाया विराम! दिया बड़ा बयान

नए PCC चीफ की अटकलों पर कैबिनेट मंत्री ने लगाया विराम! दिया बड़ा बयान

भोपाल/इंदौर।
एमपी में नए पीसीसी चीफ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है।अगला पीसीसी चीफ कौन होगा और इसका फैसला कब तक होगा इन तमाम अटकलों पर जीतू ने विराम लगा दिए है। जीतू का कहना है कि सीएम कमलनाथ ही मध्यप्रदेश पीसीसी के चीफ हैं और उनके नेतृत्व में ही अगले निकाय चुनाव होंगे।जीतू का बयान ऐसे समय में आया है जब सिंधिया के दौरे से सियासी सरगर्मियां तेज है।जीतू के बयान के सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे है।

दरअसल, बीते कई महिनों से कांग्रेस में पीसीसी चीफ को लेकर घमासान मचा हुआ है। नेता एक के बाद एक दावेदारी पेश कर पार्टी की मुसीबतें बढ़ा रहे है। इसको लेकर दिल्ली में कई बैठके भी हो चुकी है लेकिन अबतक कोई फैसला नही लिया गया है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम तेजी से चल रहा है।समर्थक इसको लेकर भोपाल से दिल्ली तक कई बार मांग उठा चुके है।हाल ही सिंधिया के भोपाल दौरे से भी चर्चाओं का बाजार गर्म है ऐसे में जीतू ने पीसीसी चीफ को लेकर बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

आज इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू ने कहा कि सीएम कमलनाथ ही मध्यप्रदेश पीसीसी के चीफ हैं। पटवारी ने आगे बताया कि आगामी दिनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी। कमलनाथ सिर्फ चुनाव के मद्देनजर दिल्ली जा रहे हैं। आगे जीतू ने कहा कि मुझे दिल्ली चुनाव में भी जिम्मेदारी दी गई है, मुझे जिला प्रभारी बनाया गया है। इसे पीसीसी चीफ से नहीं जोड़ा जाए। आम चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही होंगे। हम इस चुनाव में भी झंडा फहराएंगे। आज हमारे पास एक ऐसा नेतृत्व है, जिसके पास एक विजन है। वे दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews